{"_id":"6574c870c25f0a720e052df7","slug":"teams-of-up-police-gorakhpur-zone-and-mechanical-workshop-will-clash-in-the-final-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-394150-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फाइनल में भिड़ेंगी उप्र पुलिस गोरखपुर जोन व यांत्रिक कार्यशाला की टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फाइनल में भिड़ेंगी उप्र पुलिस गोरखपुर जोन व यांत्रिक कार्यशाला की टीमें
Sun, 10 Dec 2023 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 10 Dec 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
- जिला स्तरीय आमंत्रण प्राइजमनी फुटबॉल प्रतियोगिता में खेले गए फाइनल मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज खेल मैदान पर चल रहे जिला स्तरीय आमंत्रण प्राइजमनी फुटबॉल टूर्नामेंट के अंतर्गत शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें यांत्रिक कार्यशाला और उत्तर प्रदेश पुलिस गोरखपुर जोन की टीम ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई।
प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मैच में सेंट एंड्रयूज फुटबॉल क्लब और यांत्रिक कार्यशाला की टीम निर्धारित समय तक कोई भी गोल नहीं कर सकी। टाई ब्रेकर में यांत्रिक कार्यशाला की टीम 3-1 से मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश कर गई। दूसरे सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश पुलिस गोरखपुर जोन और सद्भावना क्लब के बीच खेले गए मैच के 10वें मिनट में अभिषेक ने सद्भावना के लिए पहला गोल करके टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। लेकिन, 23वें मिनट में आबदीन ने उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए बराबरी का गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया।
निर्धारित अवधि में दोनों टीमें एक-एक गोल की बराबरी पर रही। जिसके बाद टाई ब्रेकर में उत्तर प्रदेश पुलिस गोरखपुर जोन ने 6-5 से मैच जीत कर फाइनल में जगह बनाई। मैच के निर्णायक संजय साहनी, विकास कुमार, मेहताब अहमद, रतन सिंह, संजय चौहान, विनोद और मनीष मझवार रहे। इस अवसर पर हमजा खान, मोहम्मद नसीम, कृष्ण प्रताप श्रीवास्तव, विलियम, गोविंद पासवान आदि मौजूद रहे।