फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   teacher wife died in suspicious circumstances in Gorakhpur

Gorakhpur: शिक्षक की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 19 Nov 2022 10:35 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 19 Nov 2022 10:35 AM IST
सार

गोरखनाथ सीओ रत्नेश सिंह ने कहा कि महिला की मौत की सूचना पर गोरखनाथ पुलिस मौके पर पहुंची थी। पति हिरासत में है, पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का सही कारण पता चल पाएगा। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
teacher wife died in suspicious circumstances in Gorakhpur
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के गोरखनाथ इलाके के सुमेर सागर में सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज के शिक्षक मनोज गुप्ता की पत्नी ज्योति (27) का शव शुक्रवार शाम संदिग्ध हालात में कमरे में पंखे में दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। भाई ने सुसराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, ससुराल वालों ने आत्महत्या की बात कही है। पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


 मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने कमरे को सील कर कई अहम साक्ष्य लिए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, सुमेर सागर निवासी मक्खन गुप्ता के बेटे मनोज गुप्ता की शादी फर्टिलाइजर की रहने वाली ज्योति गुप्ता से जनवरी 2020 में हुई थी। शुक्रवार शाम ज्योति का शव घर (ससुराल) में फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन


भाई गोलू ने हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि शादी के छह माह बाद ही ससुराल वाले बहन से मारते पीटते थे। स्थिति ऐसी थी कि हम लोगों से बात नहीं करने देते थे। किसी तरह अगर बात करती थी, तो उसे प्रताड़ित किया जाता था। चार दिन पहले बात हुई थी तो उसने तबीयत खराब होने की जानकारी दी थी। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर गोरखनाथ दुर्गेश सिंह ने बताया कि महिला की लाश कमरे में पंखे के माध्यम से फंदे से लटकती मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चल सकेगी। मायके वालों की तरफ से तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। पति को हिरासत में लिया गया है।

 

पति बोला, खुद दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसा

महिला के पति मनोज ने पुलिस को बताया है कि शुक्रवार शाम वह कॉलेज से घर लौटा तो परिजनों ने बताया कि पत्नी ज्योति खाना खाकर कमरे में सो रही है। काफी देर तक दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। दरवाजा खुला तो ज्योति कमरे में पंखे से लटकी हुई मिली। परिजनों ने ही शव को नीचे उतारा।

नहीं है कोई बच्चे
मनोज और ज्योति के कोई बच्चे नहीं हैं। भाई गोलू ने बताया कि मनोज और ससुराल वाले अक्सर बहन को मारते पीटते थे। इसकी वजह से वह बहुत परेशान रहती थी। कई बार इसे लेकर बातचीत भी की गई, लेकिन ससुराल वाले नहीं माने। बताया कि मेरी बुआ की बेटी की शादी भी मनोज के भाई राजन से हुई है। इसे लेकर कई बार बातचीत भी हुई, लेकिन बात नहीं बनी।

परिवार में मनोज सबसे छोटा  
मक्खन गुप्ता के तीन बेटे पप्पू गुप्ता, राजन गुप्ता और मनोज गुप्ता हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। मनोज परिवार में सबसे छोटा है। पप्पू काफी दिनों से पीलिया की बीमारी से जूझ रहे थे और उनकी मौत 20 दिन पहले हुई है। जबकि, राजन गुप्ता मोहरीपुर में जनरल स्टोर की दुकान चलाते हैं। वहीं,मनोज गुप्ता सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज में प्राइवेट शिक्षक हैं।

गोरखनाथ सीओ रत्नेश सिंह ने कहा कि महिला की मौत की सूचना पर गोरखनाथ पुलिस मौके पर पहुंची थी। पति हिरासत में है, पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का सही कारण पता चल पाएगा। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। अब तक कोई तहरीर महिला के मायके वालों की तरफ से नहीं मिली है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed