फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Teacher vomited after eating cake then saw there were insects

Gorakhpur News: केक खाते ही शिक्षक को हुई उल्टी, देखा तो उसमें थे कीड़े

Wed, 06 Sep 2023 02:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 06 Sep 2023 02:34 PM IST
सार

बच्चे, शिक्षकों के साथ शिक्षक दिवस मनाने के लिए केक काटने लगे। केक का पहला टुकड़ा बच्चों ने अनुदेशक के रूप में कार्यरत शिक्षक शिवेंद्र कुमार शर्मा को खिलाया। केक खाते ही शिक्षक को उल्टियां होने लगी। उसके बाद केक को ध्यान से देखा गया तो उसमें कीड़े पड़े थे।
 

विज्ञापन
Teacher vomited after eating cake then saw there were insects
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

गोरखपुर जिले में गुलरिहा क्षेत्र के करमहां बुजुर्ग में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस पर बच्चों द्वारा काटे गए केक को खाते ही शिक्षक शिवेंद्र कुमार शर्मा को उल्टी शुरू हो गई। केक को जब बारीकी से देखा तो वह सड़ चुका था और उसमें कीड़े पड़े हुए थे। केक को बच्चों ने समीप के चौराहे की एक दुकान से खरीदा था।

विज्ञापन


बच्चे केक लेकर दुकानदार के पास पहुंचे तो उसने अपनी गलती स्वीकार करने की बजाय बच्चों को डांट कर भगा दिया। इसके बाद शिक्षक की सूचना पर पुलिस पहुंची और केक को जांच के लिए पैक कराते हुए दुकानदार को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जैनपुर के टोला ठाकुरपुर निवासी रविंद्र कुमार प्रजापति करमहां बुजुर्ग चौराहे पर आर बेकर्स के नाम से दुकान चलाते हैं। शिक्षक दिवस पर आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले सतीश निषाद के साथ छह-सात बच्चे चौराहे पर दुकान से केक लेने पहुंचे थे। दुकानदार ने ढाई सौ रुपये में केक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बच्चे, शिक्षकों के साथ शिक्षक दिवस मनाने के लिए केक काटने लगे। केक का पहला टुकड़ा बच्चों ने अनुदेशक के रूप में कार्यरत शिक्षक शिवेंद्र कुमार शर्मा को खिलाया। केक खाते ही शिक्षक को उल्टियां होने लगी। उसके बाद केक को ध्यान से देखा गया तो उसमें कीड़े पड़े थे।

इस संबंध में चौकी प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षक दिवस पर बच्चों को खराब केक देने की सूचना मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed