फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   teacher mridula teach science with story

शिक्षिका मृदुला सुनाएंगी कहानियां, होंगे विज्ञान के पाठ

Sat, 18 Jul 2020 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
teacher mridula teach science with story
जूनियर विद्यालयों के लिए विज्ञान का ज्ञान वर्धन वीडियो तैयार करने के लिए चुनी गई गोरखपुर की शिक्? - फोटो : GORAKHPUR CITY
गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को कोरोना संकट के बीच गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराने के लिए स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एससीईआरटी) ने प्राथमिक स्कूलों के बाद उच्च प्राथमिक विद्यालयों का पाठ्यक्रम तैयार करना शुरू किया है। इसमें शिक्षिका मृदुला कहानियों के जरिए छात्रों को विज्ञान के पाठ सुनाएंगी।
विज्ञापन

एससीईआरटी नेे विज्ञान विषय के लिए गोरखपुर जिले से उन्हें चुना है। मृदुला वैश्य वर्ष-2019 की ‘राज्य स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता’ में सफल रही हैं। वे पूर्व माध्यमिक विद्यालय मीठाबेल में विज्ञान विषय की शिक्षिका हैं। एससीईआरटी के संयुक्त निदेशक अजय कुमार सिंह ने इस संबंध में डायट को ईमेल भेजकर सूचित किया है।
विज्ञापन

शिक्षिका को विज्ञान के पाठों की विषय-वस्तु, प्रमुख अवधारणाओं एवं क्रियाकलापों को शामिल करते हुए इसे कहानी के रुप में ऑडियो फॉर्मेट में तैयार करना होगा। यह ऑडियो 3-7 मिनट का होगा। जिसमें साउंड इफेक्ट, मिमिक्री और बैकग्राउंड साउंड के अभिनव प्रयोग से प्रभावी संवाद किया जाएगा। 31 जुलाई तक ऑडियो एससीईआरटी को उपलब्ध करानी होगी। बेहतरीन ऑडियो को दीक्षा पोर्टल व आकाशवाणी के जरिए सूबे के परिषदीय बच्चों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed