फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Teacher hits principal head with hammer in Gorakhpur

गोरखपुर: हाजिरी लगाने से रोकना प्रिंसिपल को पड़ा भारी, शिक्षक ने हथौड़े से सिर फोड़ा

Tue, 16 Mar 2021 10:26 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 16 Mar 2021 10:26 AM IST
सार

  • गैरहाजिर रहने वाले शिक्षक को हाजिरी लगाने से रोकने पर हुआ विवाद
  • शिक्षक ने घंटी बजाने वाले हथौड़े से प्रिंसिपल के सिर पर किया प्रहार

विज्ञापन
Teacher hits principal head with hammer in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पंडित जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज जैतपुर में कई दिनों से गैर हाजिर शिक्षक को हाजिरी लगाने से रोकने पर सोमवार को प्रिंसिपल पर हमला करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


आरोप है कि शिक्षक ने घंटी बजाने वाले हथौड़े से प्रिंसिपल के सिर पर प्रहार किया, जिससे वह घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने हथौड़ा छीनने की कोशिश की, जिससे शिक्षक को भी चोट लगी। पुलिस को दोनों लोगों ने तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। इस घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


एक मार्च को प्रिंसिपल सुभाष मौर्य के सेवानिवृत्त होने के बाद रमनवल यादव को कार्यवाहक प्रधानाचार्य बनाया गया है। आरोप है कि यहां के शिक्षक अनिल  कुमार गौड़ तीन महीने से इंटर कॉलेज नहीं आ रहे थे। जिस पर प्रधानाचार्य उनके नाम के आगे क्रास लगाते रहे। उन्होंने इसकी सूचना प्रबंधक को भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कारण बताओ नोटिस से नाराज हुआ शिक्षक

सोमवार को शिक्षक अनिल कुमार गौड़ आए और अपनी हाजिरी लगाने के लिए उपस्थिति पंजिका मांगी। इस पर प्रधानाचार्य ने उनसे लिखित में अनुपस्थित रहने का कारण पूछा। इससे नाराज होकर उन्होंने घंटी बजाकर, परीक्षा दे रहे बच्चों की छुट्टी कर दी और प्रिंसिपल से विवाद करने लगे।

बात बढ़ने पर उन्होंने घंटी बजाने वाले हथौड़े से प्रिंसिपल पर प्रहार कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया। वहीं छीनाझपटी में शिक्षक के सिर में भी चोट लगी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक गीडा पहुंचे और दोनों लोगों को मेडिकल के लिए सीएचसी पिपरौली भेजा।

इंस्पेक्टर सुधीर सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। दोनों को चोट लगने के कारण मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी शिक्षक से संपर्क नहीं हो सका, जब भी उनका पक्ष प्राप्त होगा, प्रकाशित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed