{"_id":"5e6cc8118ebc3ea82910789d","slug":"teacher-arrested-for-get-job-by-fake-documents-in-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी दस्तावेज के सहारे हासिल की थी शिक्षक नौकरी, एक गलती से हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी दस्तावेज के सहारे हासिल की थी शिक्षक नौकरी, एक गलती से हुआ गिरफ्तार
Sat, 14 Mar 2020 05:33 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 14 Mar 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी दस्तावेज के सहारे शिक्षक की नौकरी हासिल करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी शिक्षक को शुक्रवार की देर शाम जिले की पुलिस ने देवरिया स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। थाने पर लाकर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।
कोतवाल सदर राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि फर्जी दस्तावेज लगाकर कूटरचित तरीके से शिक्षक की नौकरी हासिल करने के मामले में शिक्षा विभाग से मिली तहरीर के आधार संतोष सिंह निवासी कुइचवर थाना भाटपाररानी, देवरिया पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया था। केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी। कई बार उसके गांव पर पुलिस गई भी थी, लेकिन वह भाग गया था।
शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि घर पर मौजूद है। इसके बाद थाने से पुलिस टीम गई थी। शुक्रवार की देर शाम उसे घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया। थाने पर लाकर पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई हरेंद्र तिवारी आदि शामिल रहे।