{"_id":"62f740e5de8732250641d2cf","slug":"tarang-crossing-accident-third-youth-hit-by-train-also-death-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरंग क्रॉसिंग हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीसरे युवक की भी गई जान, दो दोस्तों की पहले ही हो चुकी थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरंग क्रॉसिंग हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीसरे युवक की भी गई जान, दो दोस्तों की पहले ही हो चुकी थी मौत
Sat, 13 Aug 2022 11:42 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:42 AM IST
सार
बृहस्पतिवार को ऑटो धर्मशाला बाजार पर खड़ी कर शराब खरीदे थे और फिर पीने के बाद नशे में पैदल ही तरंग क्रॉसिंग के रास्ते घर लौट रहे थे। इसी दौरान लखनऊ से इंटरसिटी एक्सप्रेस आ गई। वह भाग नहीं सके जिससे तीनों ट्रेन की चपेट में आ गए थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के कोतवाली इलाके में तरंग रेलवे क्रॉसिंग के पास बृहस्पतिवार देर रात ट्रेन की चपेट में आए तीसरे युवक आकाश उर्फ अंबू (22) की भी मौत हो गई। पैर कटने की वजह से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। अत्यधिक रक्तस्राव की वजह से शुक्रवार सुबह मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर थाना क्षेत्र के उत्तरी जटेपुर हड़हवा फाटक निवासी अख्तर खान का बेटा गोलू (25), गोरखनाथ इलाके के दिग्विजय नगर कॉलोनी निवासी भानू (26) तथा गगहा के डेमुसा गांव के मूल निवासी व शहर में हड़हवा फाटक के पास रहने वाले आकाश गुप्ता उर्फ अंबू तीनों दोस्त थे और ऑटो चलाते थे।
रोजाना की तरह बृहस्पतिवार को ऑटो धर्मशाला बाजार पर खड़ी कर शराब खरीदे थे और फिर पीने के बाद नशे में पैदल ही तरंग क्रॉसिंग के रास्ते घर लौट रहे थे। इसी दौरान लखनऊ से इंटरसिटी एक्सप्रेस आ गई। वह भाग नहीं सके जिससे तीनों ट्रेन की चपेट में आ गए थे।
विज्ञापन
गोलू और भानू की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि आकाश उर्फ अंबू गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे में उसका पैर कट गया था। आकाश को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। खून ज्यादा बहने से उसकी भी शुक्रवार सुबह मौत हो गई।