फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   tal sumer sagar

ताल सुमेर सागर : ले-आउट तैयार, 1.5 किमी का होगा जॉगिंग ट्रैक

Tue, 07 Jul 2020 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
tal sumer sagar
ताल सुमेर सागर : ले-आउट तैयार, 1.5 किमी का होगा जॉगिंग ट्रैक
विज्ञापन

गोरखपुर। अस्तित्व खो चुके ताल सुमेर सागर को दोबारा वजूद में लाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। ताल की जमीन से अवैध कब्जा ध्वस्त कराने के बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल चंडीगढ़ के सुखना लेक की तरह ताल सुमेर सागर को भी विकसित करना चाहते हैं। इसके लिए ले-आउट तैयार कर लिया गया है। सोमवार को इसे अंतिम रूप देने के लिए सदर तहसील में आर्किटेक्ट के साथ प्रशासन की बैठक भी हुई।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के मुताबिक, 10 एकड़ में करीब छह एकड़ में मुख्य ताल होगा। उसके किनारे-किनारे करीब 1.5 किलोमीटर का जॉगिंग ट्रैक होगा। चार एकड़ में पार्क, गाड़ियां खड़ी करने के लिए पार्किंग और फूड कोर्ट विकसित किया जाएगा। म्यूजिकल फाउंटेन, लाइटिंग और लोगों के बैठने के लिए बेंच आदि की भी व्यवस्था की जाएगी। उनका कहना है कि वजूद खो चुुके सुमेर सागर ताल को फिर से ताल का स्वरूप देने से यह शहर की एक अलग पहचान तो बनेगा ही, आस-पास के 1.10 लाख लोगों को जलभराव से भी मुक्ति मिलेगी। साथ ही ताल से जल संचय भी हो सकेगा।
विज्ञापन

दोबारा हो रही पैमाइश
ताल सुमेर सागर की रविवार से दोबारा पैमाइश शुरू कर दी गई है। सोमवार को भी पैमाइश का काम चलता रहा। माना जा रहा है कि इस बार की पैमाइश में कुछ और भी अवैध निर्माण सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed