फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Taksh victorious in the Under-11 boys' singles category.

Gorakhpur News: अंडर-11 बालक एकल वर्ग में तक्ष विजयी

Wed, 26 Aug 2026 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 26 Aug 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Taksh victorious in the Under-11 boys' singles category.
गोरखपुर। बीआरडी स्पोर्ट्स मिनी कॉप्लेक्स राजेंद्रनगर गोरखनाथ में 23, 24 और 25 अगस्त आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। अंडर-11 बालक एकल वर्ग में तक्ष दुबे ने विजेता का खिताब हासिल किया जबकि मोहम्मद जुमैर उपविजेता रहे।
विज्ञापन

वहीं, अंडर-13 बालक एकल में अंश कुमार गोंड ने प्रथम तो दिव्यांश सिंह रनर अप रहे। इसी आयु वर्ग के बालिका एकल में नंदिनी पांडेय विजेता और ऐश्वर्या शुक्ला उपविजेता रहीं। अंडर-13 बालक युगल वर्ग में अंश कुमार गोंड और विक्रांत की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। दिव्यांश सिंह और अमरनाथ सिंह की जोड़ी दूसरे स्थान पर रही। अंडर-15 बालिका एकल में ऐश्वर्या शुक्ला ने बाजी मारी, जबकि नंदिनी पुंडीर उपविजेता रहीं। बालक एकल में अमृत सिंह विजेता और पियूष सिंह रनर-अप रहे। बालक युगल में पियूष सिंह और अंश कुमार गोंड की जोड़ी विजेता बनी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed