फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Taking money from elderly complained to UP minister Suresh Khanna

प्रदेश सरकार के मंत्री से हुई थी शिकायत: घूस का वीडियो वायरल होने के बाद कहते हैं- बाहर बैठो, काम हो जाएगा..

Tue, 20 Jun 2023 02:14 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 20 Jun 2023 02:14 PM IST
सार

मुख्य कोषाधिकारी डॉ. राजीव वर्मा ने कहा कि वीडियो के बारे में जानकारी हुई है। यह गंभीर प्रकरण है। यह वीडियो पुराना है या हाल में बना है। इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन
Taking money from elderly complained to UP minister Suresh Khanna
मंत्री सुरेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोषागार कार्यालय में बुजुर्ग से रुपये लेने का वीडियो वायरल होने के बाद कर्मचारी काफी सजग नजर आए। सोमवार को कार्यालय के कर्मचारियों ने वहां पहुंचे लोगों की पहले तो धैर्य से समस्याएं सुनीं फिर बोले-बाहर बैठो, काम हो जाएगा। उधर, मुख्य कोषाधिकारी ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी उनको मिली है।
विज्ञापन


पुराना कलक्ट्रेट परिसर में तहसील के पास ही मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय है। इस कार्यालय के कमरा नंबर नौ में तैनात एक कर्मचारी का वायरल वीडियो चर्चा में है। वीडियो में वह अपने सामने बैठे एक बुजुर्ग व्यक्ति से रुपये ले रहे हैं। वीडियो के आधार पर उनकी शिकायत प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना से करते हुए शिकायतकर्ता रण विजय सिंह ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने की जानकारी विभाग के अधिकांश कर्मचारियों को पहले ही हो गई है। ऐसे में सोमवार को कोषाधिकारी कार्यालय का नजारा बदला बदला नजर आया। कमरा नंबर नौ के बाहर बरामदे में हेल्प डेस्क बना हुआ है। दोपहर 12.46 बजे यहां होमगार्ड बैठे हुए थे। उनके सामने लगे बेंच पर स्वास्थ्य विभाग से रिटायर राधिका सिंह बैठी हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनसे बात की गई तो बताया कि हम अपना प्रमाण पत्र जमा कराने आए थे। आज सबकुछ बड़ा बदला हुआ है। पता नहीं क्या बात है। सरदारनगर जोधपुर के जीउत अपने पिता के निधन के बाद पेंशन के संबंध में आवश्यक कार्रवाई पूरी कराने पहुंचे थे। जीउत ने कहा कि वह दो तीन बार आ चुके हैं। जिस कर्मचारी से मिलते हैं, उन्होंने कहा कि बाहर बैठिए। आप का काम हो जाएगा।


मुख्य कोषाधिकारी डॉ. राजीव वर्मा ने कहा कि वीडियो के बारे में जानकारी हुई है। यह गंभीर प्रकरण है। यह वीडियो पुराना है या हाल में बना है। इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है। इस संबंध में डीएम और एसएसपी को कार्रवाई के लिए पत्र लिखेंगे। इससे विभाग की छवि खराब हुई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed