{"_id":"649166d783e5c418f80281aa","slug":"taking-money-from-elderly-complained-to-up-minister-suresh-khanna-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार के मंत्री से हुई थी शिकायत: घूस का वीडियो वायरल होने के बाद कहते हैं- बाहर बैठो, काम हो जाएगा..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार के मंत्री से हुई थी शिकायत: घूस का वीडियो वायरल होने के बाद कहते हैं- बाहर बैठो, काम हो जाएगा..
Tue, 20 Jun 2023 02:14 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 20 Jun 2023 02:14 PM IST
सार
मुख्य कोषाधिकारी डॉ. राजीव वर्मा ने कहा कि वीडियो के बारे में जानकारी हुई है। यह गंभीर प्रकरण है। यह वीडियो पुराना है या हाल में बना है। इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
मंत्री सुरेश खन्ना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोषागार कार्यालय में बुजुर्ग से रुपये लेने का वीडियो वायरल होने के बाद कर्मचारी काफी सजग नजर आए। सोमवार को कार्यालय के कर्मचारियों ने वहां पहुंचे लोगों की पहले तो धैर्य से समस्याएं सुनीं फिर बोले-बाहर बैठो, काम हो जाएगा। उधर, मुख्य कोषाधिकारी ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी उनको मिली है।
पुराना कलक्ट्रेट परिसर में तहसील के पास ही मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय है। इस कार्यालय के कमरा नंबर नौ में तैनात एक कर्मचारी का वायरल वीडियो चर्चा में है। वीडियो में वह अपने सामने बैठे एक बुजुर्ग व्यक्ति से रुपये ले रहे हैं। वीडियो के आधार पर उनकी शिकायत प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना से करते हुए शिकायतकर्ता रण विजय सिंह ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
वीडियो वायरल होने की जानकारी विभाग के अधिकांश कर्मचारियों को पहले ही हो गई है। ऐसे में सोमवार को कोषाधिकारी कार्यालय का नजारा बदला बदला नजर आया। कमरा नंबर नौ के बाहर बरामदे में हेल्प डेस्क बना हुआ है। दोपहर 12.46 बजे यहां होमगार्ड बैठे हुए थे। उनके सामने लगे बेंच पर स्वास्थ्य विभाग से रिटायर राधिका सिंह बैठी हुई थीं।
विज्ञापन
उनसे बात की गई तो बताया कि हम अपना प्रमाण पत्र जमा कराने आए थे। आज सबकुछ बड़ा बदला हुआ है। पता नहीं क्या बात है। सरदारनगर जोधपुर के जीउत अपने पिता के निधन के बाद पेंशन के संबंध में आवश्यक कार्रवाई पूरी कराने पहुंचे थे। जीउत ने कहा कि वह दो तीन बार आ चुके हैं। जिस कर्मचारी से मिलते हैं, उन्होंने कहा कि बाहर बैठिए। आप का काम हो जाएगा।
मुख्य कोषाधिकारी डॉ. राजीव वर्मा ने कहा कि वीडियो के बारे में जानकारी हुई है। यह गंभीर प्रकरण है। यह वीडियो पुराना है या हाल में बना है। इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है। इस संबंध में डीएम और एसएसपी को कार्रवाई के लिए पत्र लिखेंगे। इससे विभाग की छवि खराब हुई है।