फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Syndicate Bank IFSC code and checkbook will not work from today due to Merger with Canara Bank

जरूरी खबर: आज से काम नहीं करेगा सिंडिकेट बैंक का आईएफएससी कोड और चेकबुक, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Thu, 01 Jul 2021 09:03 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 01 Jul 2021 09:03 AM IST
सार

नई चेक और आएफएससी कोड लेने के लिए 30 जून तक दी गई थी मोहलत।

विज्ञापन
Syndicate Bank IFSC code and checkbook will not work from today due to Merger with Canara Bank
सिंडिकेट बैंक (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिंडिकेट बैंक के करीब 50 हजार खाताधारकों के आईएफएससी कोड और चेकबुक गुरुवार यानी आज से काम नहीं करेंगे। केनरा बैंक में विलय के बाद सिंडिकेट बैंक के खाताधारकों को अब नई चेकबुक और आईएफएससी कोड लेना होगा। इसके लिए खाताधारकों को 30 जून तक का समय दिया गया जो समय सीमा अब बीत चुकी है। 
विज्ञापन


गोरखपुर जोन में सिंडिकेट बैंक के 50 हजार खाताधारक हैं। केनरा बैंक में सिंडिकेट बैंक के विलय के बाद अब केनरा बैंक में खाताधारकों की संख्या बढ़कर करीब डेढ़ लाख हो गई है। 
विज्ञापन


इसके बाद सिंडिकेट बैंक के सभी खाताधारकों को अब केनरा बैंक के चेकबुक और आईएफएससी कोड का इस्तेमाल करना होगा। ऐसे में पूर्ववर्ती सिंडिकेट बैंक के खाताधारकों को आईएमपीएस, एनईएफटी, आरटीजीएस लेनदेन के लिए नया आईएफएससी कोड इस्तेमाल करना होगा। वहीं नए आईएफएससी एवं एमआईसीआर वाली नई चेकबुक भी लेनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खाताधारक अपनी निकटतम शाखा में जाकर नए आईएफएससी कोड के बारे में जानकारी ले सकते हैं। वहीं चेकबुक के लिए आनलाइन आवेदन करने के अलावा बैंक में जाकर भी चेकबुक हासिल कर सकते हैं।

इस हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते हैं फोनः 1800-425-0018
केनरा बैंक की वेबसाइट www.canarabank.com पर जाकर जानकारी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed