{"_id":"5fa456418ebc3ec5ed5abe0b","slug":"sweets-gorakhpur-gorakhpur-city-news-gkp3722064128","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वादिष्ट मिठाइयां बढ़ाएंगी त्योहार की मिठास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वादिष्ट मिठाइयां बढ़ाएंगी त्योहार की मिठास
विज्ञापन

गोरखपुर। मिठाइयां अमूमन सभी मौकों पर जरूरी होती हैं और अगर पर्व दीवाली का हो तो इसके क्या कहने। इनकी मिठास त्योहार की खुशियों को और भी बढ़ा देती है। दुकानों पर इस बार मिठाई के साथ ही डाईफ्रूटस एवं चॉकलेट के गिफ्ट पैक भी दिखने लगे हैं। पर्व को देखते हुए व्यापारी खोवा, दूध, छेना, मेवा, घी आदि भरपूर मात्रा में अभी से मंगवाना शुरू कर दिए हैं। हालांकि धनतेरस और दीवाली तक इन्हें और बढ़ाकर मंगवाने की योजना भी उन्होंने की है।
शुगर फ्री बर्फी होती है खास
पर्व के मौके पर व्यवसायी मधुमेह रोगियों के लिए शुगर फ्री मिठाई जरूर बनवाते हैं। खासकर उनकी पसंद की तरह-तरह की मिठाई सजाई जाती है। इस बार दिवाली पर बादाम की शुगर फ्री मिठाई ऐसे रोगियों के लिए खास होगी।
इस दीवाली हर मिठाई खास
दिवाली के मद्देनजर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। अधिकतर मिठाई बनाकर अभी से बिक्री की जा रही है। त्योहारों तक यह सिलसिला ऐसे ही जारी रहेगा। पर्व के मौके पर सबसे अधिक मोतीचूर के लड्डू की मांग होती है। इसलिए सर्वाधिक मात्रा में उसे ही बनाया जाएगा। इसके अलावा गिफ्ट देने के लिए काजू, खोवा, छेना सहित देशी घी की मिठाइयां भी बनाई जाती हैं।
विज्ञापन
-राज आर्या, राजश्री स्वीट्स, रुस्तमपुर
अंजीर की मिठाई होगी खास
अंजीर, पिस्ता और बादाम को मिलाकर स्वादिष्ट मिठाई दिवाली के लिए बनाई जाएगी। इसका फायदा है कि मधुमेह रोगी भी इसे आसानी से खा सकते हैं। त्योहार पर इसे खास तौर पर बनाया जाता है। बाकी अन्य मिठाइयां भी दुकानों पर सज गई हैं। काजू की बर्फी, छेने की मिठाई भी अलग-अलग स्वाद की बनाई जाएगी।
-देवा केशवानी, माखनभोग, गोरखनाथ
दिवाली में मिठाई से ही होता है स्वागत
दिवाली में मिठाई का अलग महत्व होता है। वैसे तो सभी त्योहारों में इसकी डिमांड बढ़ जाती है। इस बार शुगर फ्री के साथ अन्य वेरायटी की मिठाई दुकानों में सजाई जाएगी। काजू बर्फी, खोवा बर्फी के साथ मोतीचूर की अलग-अलग मिठाइयां खास होंगी। साथ ही गोंद के लड्डू भी पर्याप्त मात्रा में बनाए जाते हैं। दिवाली में इसकी डिमांड बहुत होती है।
-विनोद मृगवानी, कान्हा श्याम, मेडिकल रोड