फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Swachh Bharat Mission Rs 1.86 crore released for toilets

स्वच्छ भारत मिशन फेज दो: शौचालय के लिए जारी किए गए 1.86 करोड़ रुपये, 11418 को मिल चुकी है पहली किस्त

Thu, 16 Sep 2021 07:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 16 Sep 2021 07:16 PM IST
सार

स्वच्छ भारत मिशन फेज दो के तहत जिले में 24258 शौचालय का लक्ष्य, 3098 लाभार्थियों को मिलेगा लाभ, 11418 को मिल चुकी है पहली किस्त।

विज्ञापन
Swachh Bharat Mission Rs 1.86 crore released for toilets
डीएम विजय किरन आनंद। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज 02 के तहत 3098 लाभार्थीयों को शौचालय की पहली किस्त के तौर पर एक करोड़ 85 लाख 88 हजार रुपये गुरुवार को जारी कर दी गई है। जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने जल्द सभी शौचालयों का निर्माण शुरू कराने के साथ ही उनकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


जिले में कुल 24258 व्यक्तिगत शौचालयों का लक्ष्य है। 11418 लाभार्थी के खाते में पहली किस्त भेजी जा चुकी है। पहली किस्त में विकासखंड बेलघाट के 388 लाभार्थी, बड़हलगंज 145 लाभार्थी, बांसगांव के 125 लाभार्थी, कैंपियरगंज 246 लाभार्थी, जंगल कौड़िया 43 लाभार्थी, ब्रह्मपुर के 117 लाभार्थी के खाते में 6000-6000 रुपये की पहली किस्त भेजी गई है।
विज्ञापन


इसी तरह पाली के 155, कौड़ीराम के 286, खोराबार के 48, पिपराइच के 88, पिपरौली के 355, सहजनवां के 59, सरदारनगर के 265, उरुवां के 324, खजनी के 454 लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त की रकम भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ इंद्रजीत सिंह ने बताया कि यह धनराशि डायरेक्ट बेनिफिसरी ट्रांसफर यानी डीबीटी के माध्यम से भेजी गई है। इसे पंचायती राज विभाग द्वारा पीएफएमएस के माध्यम से संबंधित लाभार्थियों को उनके बैंक बचत खाते में उपलब्ध करा दी गई है। डीपीआरओ हिमांशु शेखर ने बताया कि जिले में 24258 शौचालयों का लक्ष्य निर्धारित है।

इसके सापेक्ष अब तक 7418 लाभार्थियों को प्रथम किस्त के तौर पर 6000 रुपये की धनराशि पहले ही लाभार्थियों को खातों में उपलब्ध करा दी गई है। शौचालय निर्माण एवं उसके जियो टैग के उपरांत फिर लाभार्थियों का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद 6000 रुपये की दूसरी किस्त जारी की जाएगी।


बताया कि 4000 लाभार्थियों के खाते में भी एक किस्त जुलाई के पहले ट्रांसफर की जा चुकी है। इस तरह से 24258 के सापेक्ष कुल 11418 लाभार्थियों के खाते में एक किस्त ट्रांसफर की जा चुकी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed