फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Suspicious death of a young man who came to his in-laws house

Gorakhpur News: ससुराल आए युवक की संदिग्ध हाल में मौत, परिवार वालों ने जताई हत्या की आशंका

Sat, 11 Mar 2023 01:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 11 Mar 2023 01:07 PM IST
सार

ससुराल आए युवक की शुक्रवार सुबह संदिग्ध हाल में मौत हो गई। वह पत्नी संग होली मनाने गया था। सुबह मौत की खबर के बाद घर वालों ने हत्या की आशंका जताई है। भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Suspicious death of a young man who came to his in-laws house
हरपुर बुदहट ससुराल में मृत मिले युवक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के सिधौली गांव में ससुराल आए युवक की शुक्रवार सुबह संदिग्ध हाल में मौत हो गई। वह पत्नी संग होली मनाने गया था। सुबह मौत की खबर के बाद घर वालों ने हत्या की आशंका जताई है। भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हरपुर बुदहट इलाके के पकड़ी गांव निवासी देवेंद्र उपाध्याय (35) की शादी 10 साल पहले सिधौली गांव के रामनरायन मिश्र की बेटी राधिका से हुई थी। शादी के बाद से ही देवेंद्र बाहर रहकर काम करता था। जबकि, उसकी पत्नी अक्सर मायके में ही रहती है। देवेंद्र भी जब छुट्टियों में घर आता था तो ज्यादातर ससुराल ही रहता था।
विज्ञापन


होली के एक दिन पहले ही वह घर आया। परिवार संग होली मनाने के बाद बुधवार की शाम पत्नी को लेकर ससुराल चला गया जहां शुक्रवार भोर में उसकी संदिग्ध हाल में मौत हो गई। देवेंद्र के दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा आयुष (10) और छोटा शौर्य (3) है। एसपी नार्थ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि मौत की वजह जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed