फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Surat-Nakaha parcel train will run from 20 freight will be easy

Railway News: 20 से चलेगी सूरत-नकहा पार्सल ट्रेन, माल ढुलाई होगी आसान

Wed, 15 Feb 2023 02:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 15 Feb 2023 02:18 PM IST
सार

रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देश पर 16 फरवरी को गति शक्ति एक्सप्रेस सेवा के उद्घाटन की भी तैयारी है। इसके लिए ज्वाइंट पार्सल प्रोडक्ट आफ इंडिया पोस्ट एंड रेलवे योजना तैयार की गई है। इस योजना के अंतर्गत रेलवे और डाक विभाग ने आमजन के घर और व्यापारियों की दुकान तक पार्सल पहुंचाने की व्यवस्था बनाई है।

विज्ञापन
Surat-Nakaha parcel train will run from 20 freight will be easy
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सूरत से चलकर नकहा स्टेशन पर पार्सल ट्रेन 21 फरवरी की देर रात पहुंचेगी। पार्सल सेवा को सूरत से 20 फरवरी से शुरू करने की तैयारी है। पहले इस ट्रेन को 26 जनवरी से चलाने की योजना थी, लेकिन पर्याप्त पार्सल नहीं मिलने पर ट्रेन नहीं चली।

विज्ञापन


नकहा स्टेशन को पार्सल घर का दर्जा मिल गया है। इससे यहां पार्सल की बुकिंग तो होगी ही साथ ही यहां माल को उतारा भी जाएगा। इस सेवा के शुरू हो जाने से सबसे अधिक फायदा कपड़ा व्यवसाइयों को होगा। पार्सल ट्रेन से जहां महज 45 घंटे में माल व्यापारियों के पास होगा, वहीं किराया कम लगने से मुनाफा भी ज्यादा मिलेगा। अभी  ट्रक से माल आता है ऐसे में आर्डर लगाने के बाद माल आने में चार से पांच दिन का समय लग जाता है।
विज्ञापन


 

गति शक्ति एक्सप्रेस सेवा भी शुरू होगी

रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देश पर 16 फरवरी को गति शक्ति एक्सप्रेस सेवा के उद्घाटन की भी तैयारी है। इसके लिए ज्वाइंट पार्सल प्रोडक्ट आफ इंडिया पोस्ट एंड रेलवे योजना तैयार की गई है। इस योजना के अंतर्गत रेलवे और डाक विभाग ने आमजन के घर और व्यापारियों की दुकान तक पार्सल पहुंचाने की व्यवस्था बनाई है। लोगों को पार्सल भेजने व मंगाने के लिए न पार्सल घर जाना पड़ेगा और न ही निजी एजेंसियों की राह देखनी पड़ेगी। पार्सल की बुकिंग के लिए शहर, कस्बा और गांव में डाक विभाग के सेंटर खोले जाएंगे।

छह रुपये किलो में पहुंचेगा घर पर माल
पार्सल ट्रेन का किराया रेलवे की सामान्य पार्सल दर से 10 प्रतिशत अधिक लगेगा, लेकिन सड़क मार्ग से 20 प्रतिशत कम होगा। उपभोक्ताओं को रेलवे की सामान्य पार्सल सेवा की जगह पार्सल ट्रेन के माध्यम से अपना सामान घर से गंतव्य तक पहुंचाने के लिए अधिकतम छह रुपये प्रति किलो अधिक किराया देना होगा।

प्रस्तावित टाइम टेबल
प्रस्थान-चलथन, सूरत से सोमवार सुबह 7.30 बजे
कानपुर में समय-दूसरे दिन 1.10 दोपहर
ऐशबाग में समय-शाम 4.40 बजे
नकहा में पहुंचने का समय-मंगलवार की देर रात 2.30 बजे
चलथन से नकहा आने में कुल समय- 43 घंटा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed