{"_id":"63d2017884ee0f186a1a4e39","slug":"surat-nakaha-parcel-express-will-run-every-monday-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Railways News: हर सोमवार को चलेगी सूरत-नकहा पार्सल एक्सप्रेस, 20 प्रतिशत कम लगेगा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indian Railways News: हर सोमवार को चलेगी सूरत-नकहा पार्सल एक्सप्रेस, 20 प्रतिशत कम लगेगा किराया
Thu, 26 Jan 2023 09:58 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 26 Jan 2023 09:58 AM IST
सार
पार्सल ट्रेन का किराया रेलवे की सामान्य पार्सल दर से 10 प्रतिशत अधिक, लेकिन सड़क मार्ग से 20 प्रतिशत कम होगा। उपभोक्ताओं को रेलवे की सामान्य पार्सल सेवा के सापेक्ष पार्सल ट्रेन के माध्यम से अपना सामान घर से गंतव्य तक पहुंचाने के लिए अधिकतम छह रुपये प्रति किलो अधिक किराया देना होगा।
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : शटरस्टॉक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नकहा स्टेशन पर पहली बार बृहस्पतिवार से पार्सल लोडिंग की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। यहां हर बुधवार को चलथन-नकहा पार्सल एक्सप्रेस आएगी। इस सेवा के शुरू होने से सबसे अधिक फायदा कपड़ा व्यवसायियों को होगा। पार्सल ट्रेन से जहां महज 45 घंटे में माल व्यापारियों के सामने होगा, वहीं किराया कम लगने से मुनाफा भी ज्यादा मिलेगा।
दरअसल, सूरत, आगरा और कानपुर से गोरखपुर में रोजाना 15 से 18 ट्रक कपड़ा आता है। अभी ट्रक से माल आता है ऐसे में आर्डर लगाने के बाद माल आने में चार से पांच दिन का समय लग जाता है। ट्रक से ट्रांसपोर्ट के जरिये किराया भी ज्यादा लगता और रेलवे में अपेक्षाकृत किराया भी कम है।
सड़क मार्ग से 20 प्रतिशत कम लगेगा किराया
पार्सल ट्रेन का किराया रेलवे की सामान्य पार्सल दर से 10 प्रतिशत अधिक, लेकिन सड़क मार्ग से 20 प्रतिशत कम होगा। उपभोक्ताओं को रेलवे की सामान्य पार्सल सेवा के सापेक्ष पार्सल ट्रेन के माध्यम से अपना सामान घर से गंतव्य तक पहुंचाने के लिए अधिकतम छह रुपये प्रति किलो अधिक किराया देना होगा।
विज्ञापन
प्रस्तावित समय सारिणी

- प्रस्थान- चलथन से सोमवार सुबह 7:30 बजे
- कानपुर में समय - दूसरे दिन 1:10 दोपहर
- ऐशबाग में समय- शाम 4:40 बजे
- नकहा में पहुंचने का समय- मंगलवार की देर रात 2:30 बजे
- चलथन से नकहा आने में कुल समय- 43 घंटे