{"_id":"5efeb9f58ebc3e431920329d","slug":"sumer-sagar-of-gorakhpur-will-become-like-sukhna-lake-of-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के सुखना लेक की तरह बनेगा गोरखपुर का ताल सुमेर सागर, शहरवासियों को मिलेगा एक और खूबसूरत पिकनिक स्पॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ के सुखना लेक की तरह बनेगा गोरखपुर का ताल सुमेर सागर, शहरवासियों को मिलेगा एक और खूबसूरत पिकनिक स्पॉट
Fri, 03 Jul 2020 10:26 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 03 Jul 2020 10:26 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कब्जेदारों के चंगुल से अब तक मुक्त कराई जा चुकी ताल सुमेर सागर की करीब 12 एकड़ जमीन में से करीब 10 एकड़ जमीन को प्रशासन चंडीगढ़ के सुखना लेक के तौर पर विकसित करेगा।
विज्ञापन
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि इसे लेकर जल शक्ति मंत्रालय और नदियों को पुर्नजीवित करने वाली संस्थाओं से बातचीत चल रही है। इस ताल को रामगढ़ ताल की ही तरह शहर का एक खूबसूरत पिकनिक स्पॉट बनाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ताल के चारों तरफ करीब एक किलोमीटर का जॉगिंग ट्रैक बनाने के साथ ही म्यूजिकल फाउंटेन, लाइटिंग और लोगों के बैठने के लिए बेंच आदि की भी व्यवस्था की जाएगी। उनका कहना है कि वजूद खो चुके सुमेर सागर ताल को फिर से ताल का स्वरूप देने से यह शहर की एक अलग पहचान तो बनेगा ही, आस-पास के 1.10 लाख की आबादी को जलभराव से भी मुक्ति मिलेगी। साथ ही ताल से जल संचय भी हो सकेगा।
विज्ञापन