फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   sudhir singh added in top ten criminals list

पिपरौली ब्लॉक प्रमुख सुधीर सिंह भी टॉप टेन बदमाशों की सूची में

Tue, 07 Jul 2020 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
sudhir singh added in top ten criminals list
पिपरौली ब्लॉक प्रमुख सुधीर सिंह भी टॉप टेन बदमाशों की सूची में
विज्ञापन

गोरखपुर। अपराध के रास्ते राजनीति में आए लोगों पर नजर रखने के लिए जिले के टॉप टेन बदमाशों की पुरानी सूची खंगाली जा रही है। कानपुर की घटना से पहले ही जिले में बनी ऐसी ही एक टॉप टेन की सूची में पिपरौली ब्लॉक प्रमुख सुधीर सिंह का नाम तीसरे नंबर पर दर्ज है। सुधीर के अलावा सूची में माफिया प्रदीप सिंह, विनोद उपाध्याय और अयोध्या जायसवाल का नाम शामिल है। सूची में एक मृत बदमाश का नाम भी शामिल है। पुलिस अब बदमाशों के आपराधिक इतिहास व उनकी गतिविधि की जानकारी नए सिरे से तलाश रही है।
जानकारी के मुताबिक, कानपुर मुठभेड़ में आठ पुलिसकर्मियों के शहीद होने के बाद से ही पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। अफसर किसी भी बदमाश को राजनीतिक हो या दूसरा संरक्षण, छोड़ने के मूड में नहीं है। इसी क्रम मेें जिले के टॉप टेन की सूची निकाली गई है जिसे अब अपडेट भी किया जा रहा है। आपको बताएं, यूपी में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पूर्व पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने सभी जिलों से टॉप टेन बदमाशों की एक सूची तैयार कराई थी। इस सूची में उन लोगों के नाम भेजे गए थे, जिनके खिलाफ सख्ती से पूरे जिले में शांति कायम रह सके। इसी क्रम में गोरखपुर पुलिस ने 10 लोगों का नाम शासन को भेजा था। लिस्ट में शामिल बदमाशों में ज्यादातर जमानत पर बाहर हैं।
विज्ञापन

टॉप टेन बदमाशों की सूची में हैं ये
गोरखपुर के टॉप टेन में पहले नंबर पर झंगहा का एक लाख का इनामी राघवेन्द्र यादव है। उस पर तीन मुकदमे दर्ज हैं। एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर वह फरार है। दूसरे नंबर पर प्रदीप सिंह का नाम है। प्रदीप पर 51 मुकदमे हैं और वह जमानत पर बाहर है। तीसरा नाम सुधीर सिंह का है। सुधीर पर 27 मुकदमे हैं। वह पिपरौली से ब्लॉक प्रमुख हैं। चौथे नंबर पर विनोद उपाध्याय का नाम है वह भी जमानत पर है। उसके खिलाफ 27 मुकदमे हैं। पांचवें नंबर पर अयोध्या जायसवाल का नाम है। उस पर 17 मुकदमे हैं। वह भी जमानत पर बाहर है। छठे नंबर पर रविन्द्र ढाढ़ी का नाम था। उस पर 32 मुकदमा दर्ज था। रविन्द्र ढाढ़ी की 22 नवंबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हालांकि अभी उसका नाम लिस्ट से नहीं निकला है। इसके अलावा बलिराम तिवारी, हरिकृष्ण मिश्रा, मनीष साहनी और मुजम्मिल उर्फ बाबू शेख के नाम भी इस सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पिछले नवंबर में सूची तैयार की गई थी। जिस वजह से मृतबदमाश का नाम शामिल है, उसे हटाया जाएगा। एक्टिव बदमाशों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एक-एक का रिकार्ड तैयार कराया जा रहा है।
डॉ. सुनील गुप्ता, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed