फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   sucide

देवरिया में सहपाठी की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर छात्रा ने दी जान

Mon, 25 Oct 2021 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
sucide
देवरिया में सहपाठी की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर छात्रा ने दी जान
विज्ञापन

अश्लील फोटो खींच कर रहा था ब्लैकमेल, खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला
मृतका के पिता बोले- पुलिस को दी तहरीर, प्रभारी एसओ ने किया इन्कार
भलुअनी थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा थी किशोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू(देवरिया)। सहपाठी की धमकी और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर 11वीं की एक छात्रा ने रविवार को अपने घर में फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। घटना खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की है। घरवालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी भलुअनी थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा थी। परिजनों के मुताबिक भलुअनी थाना क्षेत्र के एक गांव के गैर समुदाय के सहपाठी ने बहला फुसलाकर छात्रा की आपत्तिजनक तस्वीर खींच ली थी। इसके बाद से वह किशोरी को ब्लैकमेल कर रहा था। साथ ही वह बात नहीं मानने पर परिणाम भुगतने की धमकी देता था। दो दिन पूर्व उसने किशोरी पर मिलने के लिए दबाव बनाया। सहपाठी की ब्लैकमेलिंग से तंग छात्रा ने घरवालों को मामले की जानकारी दे दी। इसके बाद किशोरी के पिता तय समय पर युवक द्वारा बताए गए स्थान (एक स्कूल) पर पहुंच गए। किशोरी की जगह उसके पिता को देख युवक आपा खो बैठा और उनसे उलझ गया। झगड़ा होता देख मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों को एकत्र होते देख युवक बाइक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची डॉयल 112 की पुलिस बाइक को थाने ले गई लाई। किशोरी के परिजन और गांव वाले इस बात का दावा कर रहे हैं, लेकिन पुलिस बाइक थाना में होने से इन्कार कर रही है। किशोरी के पिता का कहना है कि उन्होंने तहरीर देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि प्रभारी एसओ शशिनाथ गोस्वामी तहरीर मिलने से इन्कार कर रहे हैं। उनका कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। एसओ ने बताया कि पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed