{"_id":"62b41dacc0b09412af24411d","slug":"successful-spinal-surgery-in-brd-super-specialty-block","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: बीआरडी सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में रीढ़ की हड्डी का सफल ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: बीआरडी सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में रीढ़ की हड्डी का सफल ऑपरेशन
Thu, 23 Jun 2022 01:30 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 23 Jun 2022 01:30 PM IST
सार
मेडिकल कॉलेज में यह सर्जरी करीब साढ़े तीन घंटे चली। डॉक्टरों की टीम ने रीढ़ की हड्डी के टूटे हुए हिस्से को सर्जरी से स्थिर किया। जो नसें क्षतिग्रस्त हो गई थीं, उनकी मरम्मत कर दी।
विज्ञापन
BRD
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में अब न्यूरो सर्जरी की शुरुआत की गई है। मंगलवार को न्यूरो सर्जन डॉ. सतीश नायक समेत पांच डॉक्टरों की टीम ने रीढ़ की टूटी हड्डी का ऑपरेशन किया जो पूरी तरह सफल रहा। मरीज की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
बिहार के बेतिया निवासी 27 वर्षीय संतोष राजमिस्त्री का काम करते हैं। 10 दिन पहले सीढ़ी से गिर गए। इस हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। इससे उनके शरीर का एक हिस्सा सुन्न पड़ गया। दोनों पैरों की ताकत खत्म हो गई। शुरू में प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया गया।
विज्ञापन
पांच दिन पहले ही बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जांच में डॉक्टर ने पाया कि रीढ़ की हड्डी टूट कर नसों को दबा रही है। इस ऑपरेशन में डॉ. सतीश के अलावा रेजीडेंट डॉ. सीपी रोशन, एनेस्थीसिया विभाग से डॉ. महताब, डॉ. सुदेश और डॉ. नेहा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
साढ़े तीन घंटे चली सर्जरी
मेडिकल कॉलेज में यह सर्जरी करीब साढ़े तीन घंटे चली। डॉक्टरों की टीम ने रीढ़ की हड्डी के टूटे हुए हिस्से को सर्जरी से स्थिर किया। जो नसें क्षतिग्रस्त हो गई थीं, उनकी मरम्मत कर दी।