फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Successful 38 youth left under recruitment of 69 thousand teachers job

सरकारी नौकरी नहीं आई रास, 38 युवाओं ने किया किनारा

Sun, 01 Nov 2020 01:14 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 01 Nov 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
Successful 38 youth left under recruitment of 69 thousand teachers job
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

सरकारी नौकरी, अच्छा वेतन और अन्य सुविधाएं, आज के दौर में हर युवा की पहली पसंद है। मगर कुछ युवाओं को यह रास नहीं आ रही है। तभी तो 69 हजार शिक्षकों की भर्ती के तहत सफल घोषित होने वाले 38 युवाओं ने काउंसिलिंग तक में हिस्सा नहीं लिया।

विज्ञापन


उन्होंने 45 हजार रुपये के प्रारंभिक वेतन के साथ परिषदीय विद्यालय में शिक्षक बनने के सुनहरे अवसर को ठुकरा दिया। दस्तावेजों के सत्यापन से लेकर नियुक्ति पत्र वितरण और विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया में ये युवा शामिल ही नहीं हुए। इसकी वजह से अब इन्हें नियुक्ति की प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन


कोर्ट के निर्देश पर 69 हजार शिक्षकों की भर्ती पर दो साल तक चली उठापटक के बाद पहले चरण में 31227 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया। परिणाम के मुताबिक गोरखपुर जिले के 599 पदों पर नियुक्ति होनी है। 14-16 अक्तूबर तक सफल अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग के बाद उन्हें नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

युवाओं में बढ़ा है सरकारी नौकरी का क्रेज

शिक्षकों को 28-30 अक्तूबर तक विद्यालयों का आवंटन किया गया। पूरी प्रक्रिया के दौरान 38 सफल अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे हैं। इसकी वजह से 517 नवनियुक्त शिक्षकों को ही विद्यालय का आवंटन हुआ है। 43 अभ्यर्थियों के दस्तावेज में कुछ कमी की वजह से उन्हें विद्यालय आवंटित नहीं किया गया है। इनकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई है।  वहां से दिशा-निर्देश मिलने के बाद इनके भविष्य पर फैसला होगा।

छठवें और सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने के बाद से युवाओं का रुझान सरकारी नौकरियों की तरफ तेजी से बढ़ा है। यही वजह है कि सरकारी नौकरी में चतुर्थ श्रेणी के लिए बीटेक और एमबीए किए हुए अभ्यर्थी भी आवेदन कर रहे हैं।

1-3 नवंबर के बीच करेंगे कार्यभार ग्रहण
काउंसिलिंग के तहत आवंटित विद्यालयों पर 517 शिक्षकों को एक नवंबर से तीन नवंबर के बीच कार्यभार ग्रहण करना होगा। तीन दिनों के अंदर कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया को पूरा करने का निर्देश शासन स्तर से मिला है।

बीएसए बीएन सिंह ने कहा कि काउंसिलिंग के दौरान 38 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे हैं। जिसकी वजह से उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं वितरित किया गया है। इसकी रिपोर्ट भी शासन को भेज दी गई है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed