{"_id":"69e3f188e92be6f36d00b4fb","slug":"students-statement-confuses-police-turns-out-gang-rape-is-molestation-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1293988-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: छात्रा के बयान से उलझी पुलिस, सामूहिक दुष्कर्म से छेड़खानी निकला मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: छात्रा के बयान से उलझी पुलिस, सामूहिक दुष्कर्म से छेड़खानी निकला मामला
Sun, 19 Apr 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सहपाठी के झांसे में फंसकर स्कूल से निकली थी 13 वर्षीय छात्रा
- पूरे दिन जांच में जुटी रही पुलिस, सीडब्ल्यूसी के सामने दर्ज हुआ बयान
- शुरुआती जांच में दुष्कर्म की अफवाह निकली फर्जी, छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
कैंपियरगंज (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय छात्रा से कथित दुष्कर्म का मामला देर शाम तक कई जगह बयान दर्ज कराने के बाद छेड़खानी तक सीमित पाया गया। छात्रा के बयान और उसकी मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीपीगंज इलाके की रहने वाली पीड़िता कक्षा आठ की छात्रा है। मां के अनुसार, बीते बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे वह साइकिल, बैग और टिफिन लेकर स्कूल के लिए निकली थी। आरोप है कि पड़ोस के गांव के एक सहपाठी ने फोन कर उसे जीतपुर चौराहे पर बुलाया। सहपाठी खुद नहीं आया, बल्कि अपने एक साथी को बाइक से भेजा। छात्रा जब जीतपुर पहुंची तो युवक ने उसे दुकान से पानी पिलाया। इसके बाद उसे होश नहीं रहा और वह नहीं जानती कि कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में कैसे पहुंची। अचेत अवस्था में मिली किशोरी को ट्रेन की आवाज सुनकर होश आया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने कैंपियरगंज सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया था। शुरुआत में पुलिस ने मामले को सामान्य मानते हुए कहा कि बच्ची की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती और वह भटककर घर से करीब 15 किमी दूर कैंपियरगंज आ गई थी। शनिवार की सुबह इस मामले में सामूहिक दुष्कर्म की अफवाह उड़ गई।
एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने पूरे मामले की गहनता से जांच कराई। सीओ कैंपियरगंज ने छात्रा और उसकी मां से बात की और बाद में सीडब्ल्यूसी के सामने भी बयान दर्ज कराया गया। जिसमें सामूहिक दुष्कर्म का मामला फर्जी निकला। फिलहाल छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जिस पर आरोप है वह भी नाबालिग छात्र है।
विज्ञापन
घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
कैंपियरगंज। इलाके के एक गांव में बृहस्पतिवार को घर में घुसकर अकेली किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी अवधेश गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को क्षेत्र से गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
इलाके के एक गांव में घर में अकेली 13 वर्षीय किशोरी से गांव के ही युवक ने बृहस्पतिवार को घर में घुसकर दुष्कर्म कर दिया। घटना के समय किशोरी घर में अकेली थी। पड़ोसियों ने युवक को घर में घुसते देखा था। काफी देर तक बाहर न निकलने पर पड़ोसियों को शक हुआ। इस पर वे छत के रास्ते घर में घुसे और युवक को पकड़ लिया। हालांकि आरोपी धक्का-मुक्की कर मौके से भाग गया। किशोरी के परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुक्रवार की रात करीब 8 बजे आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई थी। संवाद