फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Students from Prayagraj to come home and thanked CM Yogi

Lockdown in UP: प्रयागराज से आए विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद, कहा- 'योगी जी आप ग्रेट हो'

Thu, 30 Apr 2020 11:41 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Thu, 30 Apr 2020 11:41 AM IST
विज्ञापन
Students from Prayagraj to come home and thanked CM Yogi
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
घर पहुंचने की उम्मीद छोड़ चुके लॉकडाउन में प्रयागराज में फंसे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थी बुधवार को गोरखपुर पहुंचे। खुशी से उत्साहित सभी ने एक सुर में मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता को सराहा और बोले, थैंक्स योगी जी आप ग्रेट हो। नौसड़ में सभी की थर्मल स्क्रीनिंग हुई और उन्हें नाश्ता कराया गया।
विज्ञापन


चौरीचौरा के भरतपुरा के रहने वाले महेंद्र कुमार ने कहा कि प्रयागराज में ममफोड़ॱरगंज में रहते थे। हम लोगों ने सीएम के पोर्टल पर अपना दर्द साझा किया। सैकड़ों लोगों ने पोस्ट किया कि भोजन का इंतजाम कराएं या हमें घर भेजें।
विज्ञापन


इसके बाद डीएम ने घर भेजने की तैयारी की सूचना दी। 12 किलोमीटर पैदल चलकर बस अड्डे पर पहुंचे। यहां नौसड़ में जांच के बाद नाश्ता मिला। लेकिन अब खुशी है कि घर पहुंच रहे हैं। सीएम साहब को बहुत सारा धन्यवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़हलगंज के बैरियाखस की रहने वाली गायत्री मद्देशिया ने कहा कि सिविल लाइंस में रहकर तैयारी कर रही थी। हमें उम्मीद नहीं थी कि इतना जल्दी घर पहुंच जाएंगे, लेकिन जब कोटा के बच्चों को लेकर बसें आई तो उम्मीद बढ़ गई। मुझे बहुत खुशी है कि घर जा रही हूं। योगी जी ने हमारी मुश्किलों को समझा और बसें लगवाकर मुफ्त में घर भेजने का प्रबंध किया। उनकी संवेदनशीलता की मैं मुरीद हो गई।


बड़हलगंज की सीमा मद्देशिया ने कहा कि सच कहूं सपने में नहीं सोचा था कि इतनी जल्दी जाने की व्यवस्था हो जाएगी। लेकिन मुख्यमंत्री जी ने  बसें भेज दी। मेरे घर वाले बहुत खुश हैं। सीएम के लिए इतना कहूंगी की वे ग्रेट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed