फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Students of Mahayogi Gorakhnath University will be able to start startup

खुशखबर: महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के छात्र शुरू कर सकेंगे स्टार्टअप, भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद के बीच हुआ अनुबंध

Sun, 01 May 2022 11:19 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 01 May 2022 11:19 AM IST
सार

भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद के बीच हुआ अनुबंध, हेल्थकेयर, नर्सिंग आदि के क्षेत्र में उद्यमिता के लिए छात्रों का सहयोग करेगा ईडीआईआई।

 

विज्ञापन
Students of Mahayogi Gorakhnath University will be able to start startup
महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के साथ अनुबंध पर (एमओयू) हस्ताक्षर किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के छात्र शुरू कर सकेंगे स्टार्टअप। पूर्वी उत्तर प्रदेश में शोध, अनुसंधान एवं नवाचार के साथ रोजगार परक शिक्षा की ओर अग्रसर महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, आरोग्य धाम, भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (ईडीआईआई) अहमदाबाद के सहयोग से छात्रों को उद्यमी बनाते हुए स्टार्टअप में मददगार बनेगा।

विज्ञापन


इसके लिए शनिवार को महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के साथ अनुबंध पर (एमओयू) हस्ताक्षर किया गया है। भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के साथ एमओयू का उद्देश्य विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को फार्मेसी, हेल्थकेयर, पैरामेडिकल, आयुर्वेद के क्षेत्र में अपार संभावनाओं के प्रति जागरूक और उद्यमिता के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन


महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी और  ईडीआईआई की ओर से महानिदेशक डॉ. सुनील शुक्ल ने अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। डॉ. अतुल वाजपेयी ने कहा कि अब इस विश्वविद्यालय के छात्र स्टार्टअप हेतु बेहतर मार्ग दर्शन प्राप्त कर सकेंगे। डॉ. सुनील ने कहा की यह अनुबंध पूर्वांचल के युवाओं को बेहतर अवसर प्रदान करेगा। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रदीप राव, ईडीआईआई में पॉलिसी एडवोकेसी और रिसर्च विभाग एवं उत्तर क्षेत्रीय कार्यालय के प्रभारी डॉ. अमित कुमार द्विवेदी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed