{"_id":"5fa2bedc8ebc3e9bb02feac2","slug":"students-not-giving-up-jee-will-also-be-able-to-take-admission-in-polytechnics","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी जेईई न देने वाले विद्यार्थी भी ले सकेंगे पॉलिटेक्निक में दाखिला, जानिए कैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी जेईई न देने वाले विद्यार्थी भी ले सकेंगे पॉलिटेक्निक में दाखिला, जानिए कैसे
Wed, 04 Nov 2020 08:16 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 04 Nov 2020 08:16 PM IST
विज्ञापन
jee exam
- फोटो : राजेश कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी की वजह से पॉलिटेक्निक संस्थानों में कई सीटें खाली हैं। सीटों को भरने के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने यूपी जेईई -2020 में शामिल नहीं होने वाले अभ्यर्थियों को भी प्रवेश देने का फैसला लिया है। ये अभ्यर्थी छठवें से नौंवे चरण की काउंसिलिंग के दौरान अनुदानित और निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश ले सकते हैं। कोरोना के चलते परिषद ने प्रवेश के नियमों में बदलाव किया है।
विज्ञापन
छठे चरण के लिए पंजीकरण कराने की आखिरी तिथि समाप्त हो गई है। मगर सातवें चरण के लिए पंजीकरण 6-12 नवंबर तक ऑनलाइन होगा। इन चरणों में यूपी जेईई-2020 में शामिल होने वाले ऐसे विद्यार्थियों को भी प्रवेश लेने का मौका मिलेगा, जिन्होंने पूर्व में हुए पांच चरण की काउंसिलिंग में प्रवेश नहीं लिया है।
विज्ञापन
इन अभ्यर्थियों को विकल्प के रूप में राजकीय, अनुदानित और निजी सभी पॉलिटेक्निक का विकल्प ऑनलाइन चुनने का विकल्प दिया जाएगा। मगर छठवें से अंतिम चरण तक अभ्यर्थियों के लिए एक विकल्प उपलब्ध रहेगा। अभ्यर्थी के लिए आवंटित सीट पर प्रवेश लेना अनिवार्य होगा। अन्यथा अंतिम चरण की काउंसिलिंग तक वो प्रवेश प्रक्रिया से बाहर हो जाएगा। ऐसे में अभ्यर्थी अपना विकल्प वरीयता क्रम में भरें।
विज्ञापन
छठे चरण से काउंसिलिंग द्वारा आवंटित अभ्यर्थी अपने दस्तावेज सत्यापन के बाद अपने लॉगिन से संस्था शुल्क प्रत्येक चरण में निर्धारित अवधि में ही ऑनलाइन जमा करेंगे। राजकीय और अनुदानित संस्थाओं में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थी पूरा शुल्क जमा करेंगे। निजी संस्थानों में प्रवेश वाले अभ्यर्थी 3000 रुपये ऑनलाइन जमा करने के बाद शेष शुल्क संस्था में जमा कराएंगे।
छठवें से नौंवे चरण की काउंसिलिंग का कार्यक्रम
छठवां चरण
नए अभ्यर्थी का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर शुल्क जमा करना - 24 अक्तूबर से चार नवंबर
पूर्व में पंजीकृत मगर अप्रवेशित अभ्यर्थी का दोबारा पंजीकरण - 5-6 नवंबर
शुल्क जमा करने की आखिरी तिथि : 7 -12 नवंबर
सातवां चरण
नए अभ्यर्थी का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन - 6-12 नवंबर
पूर्व में पंजीकृत मगर अप्रवेशित अभ्यर्थी - 13-15 नवंबर
ऑनलाइन शुल्क - 16-19 नवंबर
आठवां चरण
नए अभ्यर्थी का ऑनलाइन पंजीकरण - 14 -19 नवंबर
पूर्व में पंजीकृत मगर अप्रवेशित - 20 - 21 नवंबर
ऑनलाइन शुल्क - 22-25 नवंबर
नौंवा चरण
नए अभ्यर्थी का पंजीकरण - 21-24 नवंबर
पूर्व में पंजीकृत मगर अप्रवेशित - 26-27 नवंबर
ऑनलाइन शुल्क - 28-30 नवंबर
यूपी जेईई जिला समन्वयक वीरेंद्र कुमार ने कहा कि खाली सीटों के सापेक्ष प्रवेश सुनिश्चित करने के नजरिए से संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने इस वर्ष प्रवेश की प्रक्रिया में बदलाव किया है। यूपी जेईई में शामिल नहीं होने वाले अभ्यर्थी भी अनुदानित और निजी पॉलिटेक्निक में प्रवेश ले सकते हैं।