{"_id":"615f51338ebc3edae039fd89","slug":"students-demonstrated-for-student-union-elections-gorakhpur-city-news-gkp412117122","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोविवि : छात्रसंघ चुनाव के लिए छात्रों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोविवि : छात्रसंघ चुनाव के लिए छात्रों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोविवि : छात्रसंघ चुनाव के लिए छात्रों ने किया प्रदर्शन
गोरखपुर। छात्रसंघ चुनाव के लिए दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बनाई गई कमेटी में छात्र को शामिल न किए जाने से नाराज छात्र नेताओं ने बृहस्पतिवार को प्रशासनिक भवन पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कुलपति को संबोधित ज्ञापन अधिष्ठाता छात्र कल्याण (डीएसडब्ल्यू) प्रो. अजय सिंह को सौंपा।
छात्रों नेताओं का नेतृत्व करते हुए नितेश मिश्रा ने कहा कि चुनाव के लिए कमेटी के गठन का तो स्वागत है लेकिन उस कमेटी में किसी छात्र को शामिल न किए जाने से विश्वविद्यालय की मंशा पर संदेह पैदा होता है। नितेश ने कहा कि इससे पहले एक ऐसी ही एक कमेटी गठित की गई थी लेकिन वह आज तक कोई
निर्णय नहीं ले सकी है। दूसरी कमेटी में भी अगर ऐसा ही रहा तो छात्र बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। छात्रों ने कमेटी के सदस्यों का नाम सार्वजनिक किए जाने की भी मांग की। प्रदर्शन करने वालों में अंशुमान पाठक, सतीश सिंघम, सत्यम गोस्वामी, शिवम त्रिपाठी, अविनाश तिवारी, आकाश पासवान, पीयूष द्विवेदी, विशाल सिंह, प्रिंस गुप्ता, गौतम, शिव शुक्ला, मंजेश कुमार आदि मौजूद रहे।