{"_id":"5fa2b0d08ebc3eefb87dfaf7","slug":"student-will-become-an-engineer-with-help-of-sonu-sood","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनू सूद की मदद से इंजीनियर बनेगा ये छात्र, ट्वीट कर मांगी थी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनू सूद की मदद से इंजीनियर बनेगा ये छात्र, ट्वीट कर मांगी थी मदद
Wed, 04 Nov 2020 07:17 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 04 Nov 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
बाएं सोनू सूद और दाएं सूर्य प्रकाश यादव। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंप्यूटर इंजीनियर बनने की राह में रोड़ा बन रही गरीबी की जानकारी होने पर फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने देवरिया जिले के छात्र की पढ़ाई का खर्च उठाया है। उसे अपने पास बुलाकर पंजाब की एक इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी में उसका दाखिला करा दिया है। अब वह इंजीनियर बन सकेगा। इसकी जानकारी फिल्म अभिनेता ने खुद ट्वीट कर दी है।
विज्ञापन
लार ब्लॉक के रक्सा गांव के परमेश्वर यादव का निधन कुछ वर्ष पूर्व हो गया था। उनका बेटा सूर्य प्रकाश यादव अपनी आशा कार्यकर्ता मां के साथ घर पर रहकर 2018 में हाई स्कूल और 2020 में इंटर की परीक्षा अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण की। उसने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग करने का लक्ष्य बनाया।
विज्ञापन
घर की माली हालत को देखकर उसने 23 सितंबर को फिल्म अभिनेता सोनू सूद को ट्वीट किया। उसने लिखा था कि उसके पिता का निधन हो चुका है। मां आशा कार्यकर्ता हैं। वह इंजीनियर बनना चाहता है लेकिन, गरीबी रोड़ा बन रही है। सर! क्या आप मेरी मदद करेंगे? इसका जवाब सोनू सूद ने ट्वीट कर दिया।
विज्ञापन
सोनू सूद ने की फोन पर बात
उन्होंने लिखा कि अपनी मां से बोल देना कि आप का बेटा इंजीनियर बन रहा है। एक सप्ताह बाद लुधियाना के सिटी यूनिवर्सिटी पहुंचने को कहा। यहां पहुंचते ही सोनू सूद के असिस्टेंट ने सूर्यप्रकाश यादव का कंप्यूटर साइंस में नामांकन कराया।
फोन पर सोनू सूद ने कहा कि आप के चार वर्षों की पढ़ाई निशुल्क होगी। साथ ही रहना खाना भी फ्री रहेगा। इसका खर्च हम खुद वहन करेंगे। आप मन लगा कर पढ़िए। मां से आशीर्वाद लेते रहिए। हमारी शुभकामनाएं आप के साथ हैं।
इस बात की जानकारी जैसे ही इलाके के लोगों को हुई तो सभी ने सोशल मीडिया के माध्यम से अभिनेता सोनू सूद को बधाई दी। कोरोना काल को देखते हुए यूनिवर्सिटी में दाखिले के बाद सूर्यप्रकाश अभी गांव से ही ऑनलाइन क्लास ले रहे हैं।