फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   student registration

Gorakhpur News: छात्रों को पंजीकरण के लिए दो दिन और मिला मौका

Fri, 21 Jul 2023 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 21 Jul 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
student registration
गोरखपुर। गोविवि में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के स्नातक, परास्नातक, पीएचडी तथा स्व वित्तपोषित पाठ्यक्रम के विषम सेमेस्टर (तीसरे, पांचवें और सातवें) के सभी विषयों के लिए पंजीकरण की तिथि दो दिन और बढ़ा दी गई है। अब विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं 22 जुलाई तक शुल्क जमा कर पंजीकरण करा सकेंगे। उसके बाद 23 जुलाई से 27 जुलाई तक विद्यार्थियों को 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण कराना पड़ेगा।
विज्ञापन


गोविवि से संबद्ध सभी महाविद्यालयों के प्राचार्याें से कहा गया है कि शैक्षणिक सत्र 2023-24 के स्नातक, परास्नातक एवं अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के दौरान ही नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं से प्रवेश एवं पंजीकरण शुल्क के साथ सभी प्रकार के शुल्क जमा कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा उनके द्वारा लिए गए प्रवेश को 27 जुलाई को होने वाली प्रवेश समिति की बैठक में प्रवेश समिति द्वारा मान्य नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed