{"_id":"63e9d63af946bb4e2301a907","slug":"student-mercilessly-beaten-up-by-his-friend-along-with-friends-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: छात्र को साथी ने दोस्तों संग मिलकर बेरहमी से पीटा, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: छात्र को साथी ने दोस्तों संग मिलकर बेरहमी से पीटा, पुलिस जांच में जुटी
Mon, 13 Feb 2023 11:48 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गुलरिहा (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो गुलरिहा (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 13 Feb 2023 11:48 AM IST
सार
आरोप है कि रास्ते में सरैया पेट्रोल पंप के पास मौजूद साथ मे पढ़ने वाले जंगल छत्रधारी निवासी छात्र अपने पांच अन्य साथियों के साथ मिलकर बाइक से खींचकर गिरा दिया और उसकी पिटाई करने लगे। आसपास के लोग जब दौड़कर पहुंचे तो मनबढ़ भाग गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में गुलरिहा थाना क्षेत्र के सरैया पेट्रोल पंप के पास शनिवार को 11वीं के छात्र को उसके साथी ने अपने दोस्तों संग मिलकर बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल छात्र का अस्पताल में इलाज कराया गया। उधर, रविवार को छात्र की ओर से तहरीर आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के रजौड़ा गांव निवासी 17 वर्षीय शेषनाथ गुप्ता 11वीं का छात्र है। गुलरिहा क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ता है। शनिवार दोपहर स्कूल की छुट्टी होने पर छात्र बाइक से घर जा रहा था।
विज्ञापन
आरोप है कि रास्ते में सरैया पेट्रोल पंप के पास मौजूद साथ मे पढ़ने वाले जंगल छत्रधारी निवासी छात्र अपने पांच अन्य साथियों के साथ मिलकर बाइक से खींचकर गिरा दिया और उसकी पिटाई करने लगे। आसपास के लोग जब दौड़कर पहुंचे तो मनबढ़ भाग गए।
विज्ञापन
रविवार को छात्र के बड़े भाई लक्ष्मण गुप्ता ने गुलरिहा पुलिस को लिखित तहरीर दे दी है। प्रभारी निरीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।