{"_id":"63eb3bf447a8ce904a08615a","slug":"student-kept-sleeping-in-school-teacher-left-after-closing-room-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: विद्यालय में सोता रह गया छात्र, कमरा बंद कर चले गए शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: विद्यालय में सोता रह गया छात्र, कमरा बंद कर चले गए शिक्षक
Tue, 14 Feb 2023 01:14 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 14 Feb 2023 01:14 PM IST
सार
सोमवार को बुद्धू के परिवार के लोग खेतों में काम निपटाकर घर पहुंचे तो पवन कुमार घर पर नहीं मिला। गांव में न मिलने पर स्कूल की तरफ गए तो बच्चे के रोने की आवाज आई। इस पर डायल 112 पर कॉल किया। डायल 112 पहुंची और ताला तोड़कर अंदर बच्चे को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विकास खण्ड चरगांवा के प्राथमिक विद्यालय परमेश्वरपुर दरघाट में कक्षा तीसरी का छात्र क्लास में ही सोता रहा और छुट्टी के बाद कमरा बंद कर दाई और शिक्षक चले गए। बच्चे के घर न पहुंचने पर परिवार के लोग परेशान होकर विद्यालय पहुंचे तो देखा कि बच्चा कमरे में रो रहा था।
विज्ञापन
इसी बीच किसी ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। पुलिसवालों ने मौके पर पहुंच कर बच्चे को बाहर निकलवाया। बताया जा रहा है कि छात्र पवन कुमार पासवान पुत्र विनोद कुमार अपने नाना बुद्धू पासवान निवासी परमेश्वरपुर, चिलुआताल के यहां रहकर पढ़ाई करता है।
विज्ञापन
सोमवार को बुद्धू के परिवार के लोग खेतों में काम निपटाकर घर पहुंचे तो पवन कुमार घर पर नहीं मिला। गांव में न मिलने पर स्कूल की तरफ गए तो बच्चे के रोने की आवाज आई। इस पर डायल 112 पर कॉल किया।
विज्ञापन
डायल 112 पहुंची और ताला तोड़कर अंदर बच्चे को बाहर निकलवाया। बताया जा रहा है कि छुट्टी होने से पहले ही कक्षा में वह सो गया था छुट्टी होने के बाद दाइयोंने कमरे को ध्यान से नहीं देखा।