फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Student dead body found in Pokhara

Siddharthnagar: पोखरे में मिला छात्रा का शव, हत्या की आशंका

Sat, 13 Aug 2022 02:34 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 13 Aug 2022 02:34 PM IST
सार

कटघरवा में रेनू अग्रहरि (19) पुत्री ओमप्रकाश अग्रहरि का शव गांव के पोखरे में मिला, जबकि उसका चप्पल और टॉर्च बरामद हुआ। परिवार के अनुसार वह भोर में शौच के लिए बाहर गई थी, वापस नहीं आई तो उसकी मां पोखरे के किनारे तलाश करने गई।

विज्ञापन
Student dead body found in Pokhara
सिद्धार्थनगर समाचार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

खेसरहा थाना क्षेत्र के बदुर्गहना गांव के कटघरवा में शनिवार सुबह 19 वर्ष की छात्रा का शव गांव के पोखरे में मिला। उसके मुंह और नाक से खून आया हुआ था। प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका है। मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम  के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


कटघरवा में रेनू अग्रहरि (19) पुत्री ओमप्रकाश अग्रहरि का शव गांव के पोखरे में मिला, जबकि उसका चप्पल और टॉर्च बरामद हुआ। परिवार के अनुसार वह भोर में शौच के लिए बाहर गई थी, वापस नहीं आई तो उसकी मां पोखरे के किनारे तलाश करने गई। उसने पोखरे के किनारे चप्पल को पहचान लिया और रोते हुए घर आई। परिवार के लोगों ने उसकी तलाश करते हुए पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस की मौजूदगी में तैराकों ने पोखरे में उसे ढूढ़ा तो किनारे लाश पड़ी हुई थी। परिवार के अनुसार उसके घर में शौचालय में नहीं है, प्रतिदिन वह शौच के लिए खेत की ओर जाती थी। परिवार के लोग पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन सीओ अखिलेश वर्मा ने उन्हें समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने बताया अवसाद में थी बेटी
रेनू के पिता ने बताया कि वह राजकीय आईटीआई कॉलेज की छात्रा थी। शुल्क नहीं जमा होने के कारण नाम कट गया था, इस कारण वह अवसाद में थी। जिस पोखरे से रेनू का शव निकाला गया, उसमें कछुए भी नजर आए। आशंका है कि कछुए ने ही चेहरे का हिस्सा खाया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed