{"_id":"64f23a53e6b188bc9e04abf4","slug":"student-agitation-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-292030-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: छात्रों ने कॉलेज गेट पर जड़ा ताला, प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: छात्रों ने कॉलेज गेट पर जड़ा ताला, प्रदर्शन किया
Sat, 02 Sep 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 02 Sep 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
डीएवी कॉलेज पर गेट पर तालाबंदी कर प्रदर्शन करते छात्र।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छ पेयजल एवं छात्र संघ चुनाव की मांग रहे थे डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र
कॉलेज प्रशासन की ओर से ज्ञापन नहीं लेने से उग्र हुए छात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। डीएवी पीजी कॉलेज में स्वच्छ पेयजल एवं छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को छात्रों ने धरना दिया। कॉलेज प्रशासन की ओर से ज्ञापन लेने से मना करने पर छात्र उग्र हो गए और कॉलेज गेट पर ताला जड़ कर तीन घंटे प्रदर्शन किया।
छात्रों की अगुवाई कर रहे छात्र नेता अंकित पांडेय ने कहा कि पिछले सत्र से ही संस्थान में उचित पेयजल की व्यवस्था नहीं है। विगत कई वर्षों से छात्र संघ चुनाव नहीं हो रहा है, जिसको लेकर महाविद्यालय प्रशासन से ज्ञापन के माध्यम से लगातार संवाद चल रहा था। शुक्रवार को धरना दिया गया लेकिन कॉलेज प्रशासन की उदासीनता के चलते गेट पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया गया। धरना देने वालों में मुख्य रूप से श्याम मोहन चौरसिया, इमामुद्दीन अहमद ,गौरव चौधरी, हिमांशु राव, सुधीर चौधरी, मानस मिश्रा, अभिषेक गुप्ता, फैसल आदि शामिल रहे।