फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   story of Old Shiva Temple Baurahawa Baba in maharajganj

यहां सूखा पड़ने पर शिवलिंग पर दूध चढ़ाते हैं भक्त, इस मंदिर में मांगी हुई हर मुराद होती है पूरी

Thu, 25 Jun 2020 05:06 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, फरेंदा (महराजगंज)।
संवाद न्यूज एजेंसी, फरेंदा (महराजगंज)। Published by: vivek shukla Updated Thu, 25 Jun 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
story of Old Shiva Temple Baurahawa Baba in maharajganj
प्राचीन शिव मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के महदेवा का प्राचीन शिव मंदिर वर्षो से भक्तों के आस्था का प्रतीक है। मान्यता है कि यहां मांगी गई हर मन्नत पूरी होती है। सावन मास के साथ प्रत्येक सोमवार को भक्तों की भारी भीड़ होती है। स्थानीय लोग मंदिर को बउरहवा बाबा के नाम से पुकराते हैं।

विज्ञापन


किवंदती के अनुसार कई सौ वर्ष पहले एक चरवाहा गाय चराते हुए उंचे टीले पर पहुंच गया। वहां पर एक शिवलिंग पर उसकी नजर पड़ी। चरवाहे के कोई संतान नहीं थे, उसने शिवलिंग के पास जाकर संतान प्राप्ति का मन्नत मांगा। कुछ दिनों के बाद उसे संतान की प्राप्ति हो गई।
विज्ञापन


उसके बाद से शिवलिंग की साफ-सफाई निरंतर करने लगा। शिवलिंग का आकार भी धीरे-धीरे बढ़ता गया। आज वह शिवलिंग विशाल रूप धारण कर लिया है। मान्यता है कि क्षेत्र में कभी भी सूखा का प्रकोप होता है, तो बउरहवां बाबा मंदिर पर जलाभिषेक करके शिवलिंग को पूरा डूबा देते हैं। उस रात जरूर बारिश होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

ग्राम प्रधान ने कराया जीर्णोद्धार

करीब 50 वर्ष पहले क्षेत्र में भयंकर सूखा पड़ा था। किसानों के फसल सूख कर नष्ट हो गए थे। लोग मंदिर में पहुंचे और दूध, जल चढ़ाया। सुबह से लेकर शाम तक शिवलिंग को दूध और जल से डूबा दिए। इस दौरान काला नाग निकला और उसी जल में तैरने लगा। शाम होते ही नाग विलुप्त हो गए। उसके बाद रात में खूब बारिश हुआ। तभी से जब भी क्षेत्र में सूखा पड़ता है तो लोग बउरहवा बाबा की शरण में जाते हैं।

मंदिर के पुजारी राम आसरे ने बताया कि मंदिर की अलग महत्व है, सच्चे मन से मांगी गई सभी मनौती पूर्ण होती है।

ग्राम प्रधान विनोद चौधरी ने जर्जर मंदिर को भव्य रूप देने के लिए मंदिर को करीब सात लाख की लागत से जीर्णोद्धार कराया। प्रधान ने कहा कि शिव में गहरी आस्था है। इस लिए मंदिर को भव्य रूप दिया। शिवरात्रि के दिन क्षेत्र के कई जिलों के लोग यहां जल चढ़ाने पहुंचते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed