फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Storm wreaks havoc in Gorakhpur Durga pandals at four places idol disintegrated

गोरखपुर में आंधी का कहर: धर्मशाला सहित चार जगहों के दुर्गा पंडाल क्षतिग्रस्त, मूर्ति विखंडित

Tue, 17 Oct 2023 12:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 17 Oct 2023 12:05 PM IST
विज्ञापन
Storm wreaks havoc in Gorakhpur Durga pandals at four places idol disintegrated
रात में आधी मे गिरा मानसरोवर रामलीला का पंडाल। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में सोमवार की रात आधी से धर्मशाला सहित चार जगहों के दुर्गा पंडाल क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं धर्मशाला की मूर्ति भी विखंडित हो गई। हादसे की वजह से अफरातफरी मच गई। संयोग अच्छा था कि कोई चोटिल नहीं हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, क्षेत्रीय पार्षद बबलू लाल गुप्ता की दुकान के सामने ही प्रतिमा की स्थापना की गई है। सोमवार को मूर्ति भी पंडाल में लगा दी गई थी। इसी बीच रात अचानक आई तेज आधी से पंडाल क्षतिग्रस्त हो गया जिससे मूर्ति विखंडित हो गई। पुलिस ने डायवर्जन कर आवागमन को रोका और फिर मदद कर पंडाल को किनारे कराया है। हादसे में तीन लोगों को मामूली रूप से चोट भी आई है।
विज्ञापन


वहीं, गोरखनाथ, शाहपुर और सिकरीगंज के पास भी पंडाल के क्षतिग्रस्त होने की सूचना आई है। हालांकि, यहां पर मूर्ति पूरी तरह से सुरक्षित है। पार्षद बबलू गुप्ता ने बताया कि आंधी की वजह से पंडाल और मूर्ति क्षतिग्रस्त हुई है। काफी नुकसान हुआ है। संयोग अच्छा है कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

शहर के कई इलाकों में गुल हुई बिजली

रात में अचानक बारिश और तेज हवा चलने से शहर के लगभग सभी उपकेंद्रों को बंद करना पड़ गया। शहर के कई इलाकों में तार टूटकर गिर गए तो कई जगह तारों पर बैनर, होर्डिंग व पेड़ की डालियां गिर गईं। इससे बिजली आपूर्ति शुरू करने में बाधा आई। अभियंताओं व बिजलीकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद देर रात आपूर्ति सामान्य की।

कुछ उपकेंद्रों को शुरू करने की कोशिश की गई लेकिन बारिश के कारण सफलता नहीं मिली। बारिश कम होने के बाद अभियंताओं ने कर्मचारियों के साथ पेट्रोलिंग शुरू की। तारों में फंसे बैनर, पेड़ की डाल को हटाकर आपूर्ति शुरू कराई गई। अधीक्षण अभियंता शहर लोकेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि सुरक्षा को देखते हुए उपकेंद्रों को बंद किया गया था। हवा कम होते हुए आपूर्ति बहाल की जाने लगी।

 

त्योहारों में नहीं लिया जाएगा शटडाउन

बिजली निगम त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति करेगा। शटडाउन नहीं लिया जाएगा। बार-बार कटौती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जताई है। अब सिर्फ बिजली फाल्ट होने पर ठीक करने के लिए शटडाउन लिया जाएगा। पोल शिफ्टिंग, अनुरक्षण आदि कार्य अब त्योहारों के बाद होंगे। अधीक्षण अभियंता शहर लोकेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि बिजली से जुड़ी गड़बड़ी होने पर उसे ठीक करने के लिए ही शटडाउन लिया जाएगा। इसके अलावा त्योहारों में शटडाउन नहीं लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed