फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Stoppage of Barauni Gondia Express increased at two stations

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस का ठहराव दो स्टेशनों पर बढ़ा, गोरखपुर का प्लेटफॉर्म नौ ब्लॉक

Wed, 27 Dec 2023 12:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 27 Dec 2023 12:00 PM IST
सार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नौ पर मंगलवार की सुबह से ही संरक्षा कार्य के चलते ब्लाॅक ले लिया गया। इस वजह से इस प्लेटफॉर्म से जाने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस, एलटीटी एक्सप्रेस और गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस को प्लेटफॉर्म आठ से चलाया जाएगा। साथ ही 11 अन्य ट्रेनों को दूसरे प्लेटफॉर्म से रवाना किया गया।

विज्ञापन
Stoppage of Barauni Gondia Express increased at two stations
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के तहत सालेकस एवं आमगांव स्टेशन पर 15231/15232 बरौनी-गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस का दो मिनट का प्रायोगिक ठहराव 22 दिसंबर से शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बरौनी से चल रही 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस सालेकस स्टेशन पर शाम 4.47 बजे पहुंचकर 4.49 बजे और आमगांव स्टेशन पर 5.02 बजे पहुंचकर 5.04 प्रस्थान कर रही है। इसी प्रकार गोंदिया से चल रही 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस सालेकस स्टेशन पर रात 10.00 बजे पहुंचकर 10.02 बजे और आमगांव स्टेशन पर रात 9.45 बजे पहुंचकर 9.47 प्रस्थान कर रही है।
विज्ञापन



 

प्लेटफॉर्म नौ पर ब्लॉक...आठ से गई गोरखधाम, छूटने तक रही भीड़
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नौ पर मंगलवार की सुबह से ही संरक्षा कार्य के चलते ब्लाॅक ले लिया गया। इस वजह से इस प्लेटफॉर्म से जाने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस, एलटीटी एक्सप्रेस और गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस को प्लेटफॉर्म आठ से चलाया जाएगा। साथ ही 11 अन्य ट्रेनों को दूसरे प्लेटफॉर्म से रवाना किया गया। गोरखधाम एक्सप्रेस को तीन घंटे पहले ही प्लेटफॉर्म पर खड़ा कर दिया गया, लेकिन ट्रेन के जाने तक जनरल कोच में चढ़ने के लिए यात्री मशक्कत करते रहे।

मंगलवार सुबह आठ बजे से प्लेटफाॅर्म नंबर 9 को 15 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। यहां वाशिंग एप्रेन की मरम्मत की जाएगी। इस दौरान यहां से जाने वाली सभी 13 ट्रेनें प्लेटफार्म नंबर एक से लेकर आठ तक शिफ्ट की गई हैं। यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेल प्रशासन ने ट्रेनों के प्लेटफॉर्म की जानकारी सुबह से ही स्टेशन पर प्रसारित करवा दी। जिसके चलते यात्रियों को भटकना नहीं पड़ा। लेकिन, इससे फुट ओवरब्रिज पर भीड़ बढ़ गई। प्लेटफॉर्म आठ पर तीन ट्रेनें बढ़ जाने से यात्रियों की भीड़ ज्यादा रही। जो यात्री धर्मशाला की ओर से आ रहे थे, उन्हें सामान को ले जाने में परेशानी हुई।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed