फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   STF arrested Lawrence Vishnoi gang member from Gorakhpur

UP: एसटीएफ ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य को गोरखपुर से दबोचा, गिरोह को असलहा सप्लाई करता था आरोपी

Thu, 09 May 2024 09:49 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 09 May 2024 09:49 PM IST
सार

पूछताछ पर आरोपी मनीष कुमार यादव ने बताया कि गोरखपुर के आदर्श नगर सिंघड़िया निवासी शशांक पांडेय के जरिये वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा। शशांक जब अंबाला जेल में बंद था, वहीं उसकी मुलाकात विक्की लाला से जेल में हुई थी।

विज्ञापन
STF arrested Lawrence Vishnoi gang member from Gorakhpur
एसटीएफ ने आरोपी मनीष यादव को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसटीएफ ने गुरुवार की शाम को चिलुआताल इलाके के बरगदवा में रामलीला मैदान के पास से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। गोरखपुर एसटीएफ व अंबाला एसटीएफ की संयुक्त टीम को यह सफलता प्राप्त हुई है। मनीष लॉरेंस बिश्नोई गैंग को असलहा सप्लाई करने का काम करता था। उसके खिलाफ हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद थाने में वर्ष 2023 में आर्म्स एक्ट का केस दर्ज था।

विज्ञापन


हरियाणा एसटीएफ ने लॉरेंस बिश्नोई गैंस से जुड़े सदस्यों की तलाश में मदद के लिए यूपी एसटीएफ से मदद मांगी थी। गोरखपुर एसटीएफ की टीम गैंग से जुड़े सदस्यों की तलाश में जुटी थी। इस बीच एसटीएफ को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य के गोरखपुर होने की सूचना मिली। गोरखपुर एसटीएफ और अंबाला एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार की शाम करीब 5 बजे चिलुआताल इलाके के बरगदवा में रामलीला मैदान के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान बरगदवा के रामलीला मैदान निवासी मनीष कुमार यादव पुत्र सदानंद यादव के रूप में हुई। वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग को असलहा सप्लाई करता था। लारेन्स बिश्नोई गैंग को असलहा सप्लाई करने के संबंध में वर्ष 2023 में हरियाणा के कुरूक्षेत्र जिले के शाहाबाद थाने में आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है। वह इस केस में वांंछित चल रहा था।
विज्ञापन


गोरखपुर के शशांक के जरिय लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा मनीष
एसटीएफ की पूछताछ पर गिरफ्तार मनीष कुमार यादव ने बताया कि गोरखपुर के आदर्श नगर सिंघड़िया निवासी शशांक पांडेय के जरिये वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा। शशांक जब अंबाला जेल में बंद था, वहीं उसकी मुलाकात विक्की लाला से जेल में हुई थी। विक्की लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है। जेल से छूटने के बाद शशांक भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बन गया। शशांक के जरिये मनीष कुमार यादव भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ गया और ये लोग मध्य प्रदेश के इंदौर से लॉरेंस बिश्नोई गैंग को असलहा सप्लाई करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed