{"_id":"6452c011dfadf092340c5c37","slug":"statues-of-maharishi-valmiki-nishad-raj-will-be-installed-in-ram-janmabhoomi-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-151282-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में बोले चंपत राय: राम जन्मभूमि परिसर में लगेंगी महर्षि वाल्मीकि, निषाद राज की मूर्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में बोले चंपत राय: राम जन्मभूमि परिसर में लगेंगी महर्षि वाल्मीकि, निषाद राज की मूर्तियां
Thu, 04 May 2023 02:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Updated Thu, 04 May 2023 02:24 PM IST
विज्ञापन
गीता प्रेस के लीला चित्र मंदिर में चित्रों का गहनता से अध्ययन किया और उनमें से कई महर्षियों निष
श्रीराम जन्मभूमि परिसर में भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े एवं त्रेता युग के सभी महार्षियों, वाल्मीकि, विश्वामित्र, अगस्त, वशिष्ठ, माता शबरी, अहिल्या और निषाद राज की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। मूर्तिकार को प्रमाणिक चित्र उपलब्ध कराने के लिए विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय बुधवार को गीता प्रेस के लीला चित्र मंदिर पहुंचे। जहां चित्रों का गहनता से अध्ययन किया।
इस अवसर पर चंपत राय ने कहा कि जब मंदिर के परिसर में मूर्तियों का लगना तय हुआ तभी से उनके स्वरूप पर चर्चा होनी शुरू हुई। इसके लिए विभिन्न स्थानों से त्रेता युग के रामायण काल के सभी महापुरुषों के चित्र मंगाए गए। उसी क्रम में वह प्राचीन काल के चित्रों का संग्रह करने वाले गीता प्रेस में आए हैं।
यहां के चित्र आम जनमानस के मन में बसे हुए हैं। प्राथमिक स्तर पर कुछ चित्रों का चयन करके वह ले जा रहे हैं। तत्पश्चात चित्रों का मुख्य चयन होने के बाद हमारे मूर्तिकार उन्हीं के आधार पर मूर्तियां व उसे जुड़ी झांकी बनाएंगे। जो श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के अंदर स्थापित की जाएंगी।