फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Statement of accused will be recorded in Molestation abuse case in DDU

DDU में यौन शोषण मामला: जांच एजेंसी फिर फ्रंटफुट पर, आरोपियों के दर्ज होंगे बयान

Fri, 26 May 2023 02:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 26 May 2023 02:57 PM IST
सार

विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में बृहस्पतिवार को समिति की बैठक शाम चार बजे से हुई, जिसमें दो सदस्यों को नहीं बुलाया गया। बताया जा रहा है कि दोनों सदस्य विधि विभाग में शिक्षक हैं।

विज्ञापन
Statement of accused will be recorded in Molestation abuse case in DDU
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर विश्वविद्यालय के विधि विभाग की पूर्व छात्रा के वायरल पोस्ट की जांच कर रही यौन उत्पीड़न समिति अब फिर से फ्रंटफुट पर आ गई है। पहले समिति मामले को व्यक्तिगत मानते हुए एक्शन लेने के मूड में नहीं थी, लेकिन अब समिति के सदस्यों ने जांच के दायरे काे बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन पर समिति केे सदस्यों की दोबारा बैठक हुई। सूत्रों से पता चला है कि समिति ने अब पूर्व छात्रा को नोटिस देकर उनके बयान दर्ज कराने का मन बनाया है। साथ ही जिन शिक्षकों पर आरोप लगे हैं, उनके बयान भी दर्ज होंगे।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में बृहस्पतिवार को समिति की बैठक शाम चार बजे से हुई, जिसमें दो सदस्यों को नहीं बुलाया गया। बताया जा रहा है कि दोनों सदस्य विधि विभाग में शिक्षक हैं। सूत्रों के मुताबिक पहले दोनों शिक्षकों को बैठक में आमंत्रित किया गया, लेकिन फिर मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, जांच समिति ने पूर्व छात्रा का पूरा ब्यौरा भी मंगा लिया है। समिति अब यह देख सकती है कि पूर्व छात्रा के आरोप अगर सही हैं तो उसे शिक्षकों की ओर से किस तरह का लाभ दिया गया। खबर यह भी है कि जांच समिति के सदस्यों ने बैठक के बाद कुलपति प्रो. राजेश सिंह से भी मुलाकात की और अब तब की जांच की जानकारी दी।

 

थाना-कचहरी अब सबकी तैयारी, वक्त बीता वह इंतजार नहीं तैयारी

शिक्षकों पर यौन शौषण का आरोप लगाने वाली एलएलबी की पूर्व छात्रा ने बृहस्पतिवार को फेसबुक वाल पर पोस्ट कर हंगामा खड़ा कर दिया है। पूर्व छात्रा ने लिखा है थाना कचहरी सबकी तैयारी हो रही है। ये जो वक्त बीता है, वो इंतजार का नहीं तैयारी का था, जो अब पूरी हो चुकी है। पूर्व छात्रा ने यह पोस्ट करके नया संकेत दिया है। यानी कि माननीय के मैनेज का खेल अभी जारी है।

सामने आएं तो सबूत दिखाएं
एक मैडम जी हैं, जिनके बारे में भी पूर्व छात्रा ने पोस्ट कर पहले ही फोन करने की बात सार्वजनिक की थी। चर्चा यह भी है कि पूर्व छात्रा ने अब तक जितने भी आरोप लगाए हैं, उसके पीछे बड़ा दिमाग काम कर रहा है। इसके बाद एक कमेंट पर पूर्व छात्रों ने लिखा है कि सामने तो आएं...सबूत आपको भी दिखा देंगे।

आरोपी एक शिक्षक के अंकपत्र पर भी सवाल
फेसबुक पर पूर्व छात्रा के कमेंट पर एक महिला ने आरोपों से घिरे एक शिक्षक के अंकपत्र पर ही सवाल उठाए हैं। जिस पर पूर्व छात्रा ने लिखा है कि जिन पर आरोप हैं महोदय का रजिस्ट्रेशन फतेहपुर बार एसोसिएशन से है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed