{"_id":"6980e1dd38d9255d2e0d80a6","slug":"state-level-sub-junior-volleyball-competition-from-today-preparations-complete-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1217269-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: प्रदेशस्तरीय सब जूनियर वॉलीबाल प्रतियोगिता आज से, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: प्रदेशस्तरीय सब जूनियर वॉलीबाल प्रतियोगिता आज से, तैयारियां पूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल विभाग की ओर से बालक वर्ग में रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में छह फरवरी तक होगा आयोजन
सभी 18 मंडलों के साथ ही दो स्पोर्ट्स कॉलेज और पांच छात्रावासों के 375 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। खेल विभाग और उप्र वॉलीबाल संघ की ओर से तीन से छह फरवरी तक क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में प्रदेश स्तरीय सब जूनियर (बालक) वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें सभी 18 मंडलों के साथ ही दो स्पोर्ट्स कॉलेज और पांच खेल छात्रावासों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। इसे लेकर सोमवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर और जिला वॉलीबाल संघ के सचिव बीएन मिश्र ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश की 25 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इनमें 18 मंडलों के अलावा वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर और लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज भी शामिल हैं। इनके अलावा पांच खेल छात्रावास क्रमश: बांदा, मैनपुरी, प्रयागराज, देवरिया और आजमगढ़ की टीमें भी हिस्सा लेंगी।
प्रतियोगिता में लगभग 375 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता को निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए उप्र वॉलीबाल संघ की ओर से 12 निर्णायक उपलब्ध कराए गए हैं। मंगलवार को दोपहर दो बजे मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
प्रतिभाग के लिए पहुंचीं आठ टीमें
प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए आठ टीमें पहुंच गई हैं। मंगलवार को सुबह तक बाहर से आ रही सभी 23 टीमें पहुंच जाएंगी। खिलाड़ियों के ठहरने के लिए स्टेडियम के डारमेट्री और हॉल में व्यवस्था की गई है। देर रात तैयारियां पूरी कर ली गईं।