फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   state level SIT will investigate for overload Trucks recovery case in gorakhpur

ट्रकों से वसूली मामला: अब प्रदेश स्तरीय एसआईटी करेगी जांच

Sun, 01 Mar 2020 07:19 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Sun, 01 Mar 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
state level SIT will investigate for overload Trucks recovery case in gorakhpur
ओवरलोड ट्रकों से वसूली कर पास कराए जाने के प्रकरण की जांच अब प्रदेश स्तरीय एसआईटी करेगी। 21 जिलों से जुड़ा मामला होने की दलील देकर विवेचना को ट्रांसफर करने की पूरी तैयारी कर ली गई है। हालांकि गोरखपुर एसआईटी में रहे अफसरों को भी उसमें सदस्य बनाए जाने पर चर्चा चल रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 24 जनवरी को गोरखपुर एसटीएफ  यूनिट ने ओवरलोड वाहनों को वसूली कर पास कराने वाले एक गिरोह का खुलासा किया था। सरगना धर्मपाल सिंह और मनीष सिंह उर्फ  सिब्बू सिंह सहित छह लोगों को बेलीपार के मधुबन ढाबा से गिरफ्तार किया गया था। इनके खिलाफ बेलीपार थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। एसटीएफ ने जो फर्द तैयार की थी, उसमें 21 जिलों तक गिरोह के फैले होने की बात सामने आई थी। यही नहीं, 16 जिलों के आरटीओ विभाग के अफसर, सिपाही और कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध मिली। एसटीएफ  ने उन सभी के नाम और उनके कारनामों का जिक्र फर्द में किया था।
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने मामले की तह तक जाने के लिए सीओ कैंट सुमित शुक्ला के नेतृत्व में एसआईटी बनाई। एसआईटी ने अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें बस्ती और संतकबीरनगर के एआरटीओ प्रभारी तथा देवरिया जिले के सिपाही और एक एआरटीओ का प्राइवेट चालक शामिल है। इसके अलावा सात जिलों के एआरटीओ और उनके कर्मचारियों के खिलाफ एसआईटी ने नोटिस जारी किया है। इन सब के अलावा एसआईटी गोरखपुर जेल में दो बार जाकर गिरोह के लोगों से पूछताछ कर चुकी है। मोबाइल लॉक खुलवाने के साथ ही रजिस्टर पर लिखे कोड को भी डीकोड कराया गया है। इन सबके बीच ही गोरखपुर के अफसरों से केस ट्रांसफर करने पर फैसला कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed