{"_id":"652f9178b71fe185f80224d5","slug":"ssp-bluntly-if-dj-plays-at-high-volume-then-you-will-face-action-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एसएसपी की दो टूक.. तेज आवाज में डीजे बजाया तो झेलेंगे कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एसएसपी की दो टूक.. तेज आवाज में डीजे बजाया तो झेलेंगे कार्रवाई
Wed, 18 Oct 2023 01:34 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 18 Oct 2023 01:34 PM IST
सार
पूजा पंडाल एवं मूर्ति विसर्जन में शामिल होने वाले डीजे संचालकों से पुलिस प्रोफार्मा भरवा रही है। जिससे की वह मानक से तेज आवाज में डीजे न बजा सकें।
विज्ञापन
डीजे संचालक और पूजा समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते एसएसपी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
दुर्गा पूजा और दशहरा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने मंगलवार के तिवारीपुर थाने में डीजे संचालकों एवं पूजा समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने संचालकों से दो टूक कहा.. अगर तेज आवाज में डीजे बजा तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
बता दें कि डीजे के तेज आवाज के विरोध में शहरवासियों ने प्रशासन को प्रार्थनापत्र देकर अंकुश लगाने की मांग की थी। अमर उजाला इस मुद्दे पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित कर रहा है। जनहित से जुड़े इस मुद्दे को मुख्यमंत्री ने भी संज्ञान लेकर डीजे को मानक के अनुरूप बजाने का निर्देश दिया है। इसके बाद पुलिस डीजे संचालकों को जागरूक करने में जुटी हुई है।
पूजा पंडाल एवं मूर्ति विसर्जन में शामिल होने वाले डीजे संचालकों से पुलिस प्रोफार्मा भरवा रही है। जिससे की वह मानक से तेज आवाज में डीजे न बजा सकें। तिवारीपुर में हुई बैठक में एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी ट्रैफिक श्यामदेव बिंद, सीओ कोतवाली के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।