{"_id":"65bac384956a755c6a01cb6a","slug":"spice-jet-flight-to-delhi-arrived-six-hours-late-on-the-last-day-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-451347-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अंतिम दिन छह घंटे देर से आई दिल्ली वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अंतिम दिन छह घंटे देर से आई दिल्ली वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। दिल्ली से बुधवार की दोपहर में आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट अंतिम दिन करीब 6 घंटे की देरी से रात करीब पौने नौ बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरी। इससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतें हुईं। करीब एक घंटे बाद यह फ्लाइट दिल्ली गई।
बुधवार को दाेपहर पौने तीन बजे दिल्ली से आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट के पहले आधे घंटे, फिर एक घंटे और फिर तीन घंटे देर से आने की सूचना यात्रियों को मिली। पौने तीन बजे आने वाली फ्लाइट ही साढ़े चार बजे यहां के यात्रियों को लेकर दिल्ली जाती है। शाम छह बजे बताया गया कि यह फ्लाइट रात करीब साढ़े आठ बजे आएगी। एयरपोर्ट निदेशक एके द्विवेदी ने बताया कि करीब छह घंटे की देरी से रात में लगभग पौने नौ बजे फ्लाइट गोरखपुर एयरपोर्ट के रनवे पर उतरी। यह यात्रियों को लेकर एक घंटे बाद दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी।