फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   specialist teachers not available in madrasas to teach NCERT syllabus at Gorakhpur

चिंता: एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पढ़ाने के लिए मदरसों में नहीं हैं शिक्षक, जानिए कैसे पढ़ाए जा रहे हैं ये खास विषय

Thu, 17 Jun 2021 03:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 17 Jun 2021 03:43 PM IST
सार

सामाजिक विज्ञान, कंप्यूटर, इतिहास जैसे विषयों के लिए नहीं हैं विशेषज्ञ अध्यापक।

विज्ञापन
specialist teachers not available in madrasas to teach NCERT syllabus at Gorakhpur
NCERT - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मदरसों के तालिब ए इल्म (विद्यार्थियों) को आधुनिक विषय पढ़ाने के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकें तो जारी कर दी गईं, लेकिन कई विषय पढ़ाने वाले शिक्षक ही नहीं हैं। ये विषय सामान्य शिक्षकों से ही पढ़वाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


मदरसों के विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए सरकार ने तहतानियां (प्राथमिक), फौकानिया (उच्च प्राथमिक) और सेकेंडरी (कक्षा नौ दस) में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू किया है। पाठ्यक्रम में अंग्रेजी, विज्ञान और गणित के अलावा सामाजिक विज्ञान, इतिहास, कंप्यूटर आदि विषय शामिल हैं। हालांकि, इनमें हिंदी और अंग्रेजी विषय ही अनिवार्य हैं, बाकी विषय ऐच्छिक हैं।
विज्ञापन


इस मामले में, इरफान अहमद, (जिलाध्यक्ष मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक एकता समिति) कहते हैं कि मदरसों में बहुत से विद्यार्थी ऐच्छिक विषय के रूप में इतिहास, सामाजिक विज्ञान आदि विषय ले रहे हैं। इन विषयों को विज्ञान, गणित और अंग्रेजी शिक्षकों को ही पढ़ाना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार आधुनिक शिक्षकों को मानदेय और वेतन तो दे नहीं रही है, लेकिन उनसे अपेक्षा कक्षा एक से लेकर बारहवीं तक सभी विषय पढ़ाने की कर रही है। बिना विषय विशेषज्ञ विद्यार्थियों का भला नहीं होगा।  

कुछ ऐसी ही बात, नावेद आलम (मदरसा आधुनिक शिक्षक) कहते हैं कि  किसी भी विषय की बारीकियां  विषय विशेषज्ञ शिक्षक ही समझता है। मदरसा आधुनिक शिक्षकों में अधिकतर सामान्य स्नातक या परास्नातक हैं। बीएससी या एमएससी गणित पास शिक्षक को इतिहास, सामाजिक विज्ञान की बेतहर जानकारी नहीं होगी। इसी तरह बीए, एमए पास शिक्षक के लिए तकनीकी विषय पढ़ाना आसान नहीं है। सिर्फ पाठ्यक्रम पूरा करने की औपचारिकता होगी।  

इन सबके उलट जब इस संबंध में आशुतोष पांडेय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी से सवाल किया गया तो वे कहते हैं कि मदरसों में सभी विषय पढ़ाए जा रहे हैं। मदरसा आधुनिक शिक्षक तहतानियां-फौकानियसा के साथ ही उच्च कक्षाओं के विद्यार्थियों को भी गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषय पढ़ाने में सक्षम हैं। सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, गणित आदि विषय ऐच्छिक हैं। मदरसों में एनसीईआरटी पुस्तकों से ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है।

आधुनिकीकरण शिक्षक संघ गोरखपुर के अखिल भारतीय मदरसा के मो. आजम मीडिया प्रभारी ने बताया कि दरअसल दसवीं, बारहवीं में सभी विषय काफी विस्तृत हो जाते हैं, पढ़ाई की तकनीक भी सामान्य से फार्मूला और तकनीकी आधारित हो जाती है, खासकर विज्ञान और गणित विषय में। आधुनिक मदरसा शिक्षक आठवीं तक के विषय तो पढ़ा सकते हैं लेकिन दसवीं-बारहवीं के तकनीकी विषय कंप्यूटर, गणित, विज्ञान के साथ सामाजिक विषयों के लिए भी विशेषज्ञ शिक्षक बेहतर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed