फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Special importance of education in Deen-e-Islam: Fatima

दीन-ए-इस्लाम में शिक्षा का विशेष महत्व : फातिमा

Tue, 17 Oct 2023 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 17 Oct 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Special importance of education in Deen-e-Islam: Fatima
गोरखपुर। दीन-ए-इस्लाम में शिक्षा का विशेष महत्व है। मुसलमान पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलें। समाज का हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी को अंजाम देते हुए जगह-जगह इस्लामी तालीम को पहुंचाए।
विज्ञापन

ये बातें मदरसा जामिया कादिरिया तजवीदुल कुरआन लिल बनात अलहदादपुर में सोमवार को महिलाओं के जलसे की मुख्य वक्ता आलिमा फातिमा खातून ने कहीं। अध्यक्षता करते हुए आलिमा महजबीं खां सुल्तानी ने कहा कि मुसलमानों को इस्लाम के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। बुराई को छोड़ना चाहिए। अपने बच्चों को दीनी तालीम के साथ दुनियावी तालीम जरूर दिलाएं। पाबंदी के साथ नमाज पढ़ें और शरीअत पर चलें।
विज्ञापन

जलसे में मदरसे की छात्राओं ने नात, मनकबत पेश की। अंत में दरूदो सलाम पढ़कर देश की तरक्की एवं खुशहाली के साथ ही पूरी दुनिया में अमन कायम रहने की सामूहिक दुआ मांगी गई। जलसे में गौसिया अंजुम, तरन्नुम फातिमा, तस्लीम फातिमा, कनीज फातिमा, सबीना खातून, सादिया खातून, महक फातिमा, मेहरुन्निसा, नूर अफ्शा खातून आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed