फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Special camp for corona test in Gorakhpur closed due to lack of positive cases

गोरखपुर में कोरोना जांच के लिए चल रहे विशेष कैंप बंद, वजह जान लें

Sat, 31 Oct 2020 02:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 31 Oct 2020 02:54 PM IST
विज्ञापन
Special camp for corona test in Gorakhpur closed due to lack of positive cases
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर)। - फोटो : Amar Ujala

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में रोजाना पांच से छह हजार लोगों की कोरोना जांच पर जोर दे रहे, जिला प्रशासन ने शहर के विशेष कोरोना जांच शिविरों को बंद कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि विशेष जांच शिविर में लिए जाने वाले नमूनों में पॉजिटिव केसों की संख्या काफी कम हो गई थी, जिसकी वजह से शिविर नहीं लगाने का निर्णय किया गया। अब जोर स्मार्ट सैंपलिंग पर रहेगा। इसमें अलग-अलग कारोबार से जुड़े लोगों की जांच होगी।

विज्ञापन

 
जिले में कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए शुरू में जिला अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों सहित कुछ अन्य स्थानों पर जांच की व्यवस्था थी, मगर लोग जांच कराने से कतरा रहे थे। इसके बाद प्रशासन की ओर से शहरी क्षेत्र में सप्ताह में छह दिन 22 स्थानों पर निशुल्क जांच शिविर लगने लगा। इसका असर दिखाई पड़ा। घर या कार्य क्षेत्र से नजदीक सुविधा मिलने पर लोग कोरोना जांच कराने के लिए आगे आने लगे।
विज्ञापन


ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल के नेतृत्व में राजस्व एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने घर-घर जाकर लोगों को जांच कराने के लिए प्रोत्साहित किया। शुरू में उन स्थानों पर शिविर लगाए गए, जहां से कोरोना के अधिक मामले निकल रहे थे। सरकार की ओर से होम आइसोलेशन की सुविधा मान्य किए जाने के बाद लोग जांच कराने में रुचि लेने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पॉजिटिव केस का औसत पहले 40 तो अब दो फीसदी

जिला प्रशासन के मुताबिक शिविर में लिए जाने वाले सैंपलों में पॉजिटिव केसों का औसत शुरूआत में 35 से 40 फीसदी तक रहा। जो अब डेढ़ से दो फीसदी रह गया, जो प्रदेश के औसत से भी कम है।

चरगांवा और फोरेंसिक लैब में 24 घंटे जांच की सुविधा
चरगांवा और फोरेंसिक लैब में संचालित केंद्र में अब भी 24 घंटे कोरोना की जांच कराई जा सकेगी। इसके अलावा, जिनकी उम्र अधिक होगी, किसी बीमारी से पीड़ित होंगे या जिनमें लक्षण होगा, उनकी सैंपलिंग की जाएगी। इससे जांच किट का सदुपयोग हो सकेगा। जिला अस्पताल में आने वाले ऐसे मरीज जिन्हें बुखार होगा, उनकी कोरोना जांच कराई जाएगी। इसके अलावा अभियान चलाकर अलग-अलग दिन आटो चालकों व दुकानदारों की जांच होगी।

सीडीओ इंद्रजीत सिंह ने बताया कि शहरी क्षेत्र में जांच शिविर बंद कर दिए गए हैं। इन शिविरों में पाजिटिव केस का औसत काफी कम हो गया था, जिसकी वजह से यह निर्णय लिया गया। शहर के दो स्थानों पर 24 घंटे जांच की सुविधा है। स्मार्ट सैंपलिंग पर जोर दिया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में सीएचसी व पीएचसी पर जांच कराई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed