{"_id":"651e573059dc948a4a005a08","slug":"sp-north-manoj-awasthi-surprised-after-listening-to-complainants-who-reached-office-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरियादियों की बात सुनकर एसपी हैरान: कार्रवाई करा दीजिए साहब, वरना यहां भी हो जाएगा देवरिया जैसा कांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरियादियों की बात सुनकर एसपी हैरान: कार्रवाई करा दीजिए साहब, वरना यहां भी हो जाएगा देवरिया जैसा कांड
Thu, 05 Oct 2023 12:02 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 05 Oct 2023 12:02 PM IST
सार
गुलरिहा के गोपालपुर के रामपुर की रहने वाली संगीता पासवान बुधवार को प्रार्थनापत्र लेकर पहुंची थीं। संगीता का कहना है कि वह पंचायत सदस्य भी हैं और उनका विवाद चल रहा है। प्रार्थनापत्र देखने के बाद एसपी नार्थ ने पता कराया तो दोनों पक्ष से केस दर्ज होने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
साहब मेरी भी सुनिए। पुराना विवाद चला आ रहा है। क्या चाहते हैं, देवरिया जैसा कांड यहां पर भी हो जाए। हम भी परेशान हैं, कार्रवाई करा दीजिए..। यह कहना था एसपी नार्थ मनोज अवस्थी के कार्यालय में आई एक महिला का, जिसकी बातें सुनकर एसपी के साथ ही वहां बैठे सभी भौचक रह गए। हालांकि, बाद में पता चला महिला का गांव में एक परिवार से विवाद है और दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर केस भी दर्ज कराया है। कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया गया।
विज्ञापन
खोराबार की शीला अपने बेटे के साथ पहुंची थीं। बाहर गार्ड ने रोका तो कहने लगीं- मुझे मिलने दो, जमीन का विवाद है, मेरे गांव में भी देवरिया जैसा कांड हो जाएगा। इंसाफ नहीं मिला तो जान ही चली जाएगी। जांच की गई तो भाइयों का विवाद सामने आया है। एक बात तो साफ है कि देवरिया की घटना के बाद पुलिस ने सतर्कता बरती है तो फरियादी अब अपना प्रार्थनापत्र बाद में दे रहे हैं, पहले यही बता रहे हैं कि देवरिया वाला कांड न हो जाए।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: एमएमएमयूटी: तीन छात्राओं को 21 लाख, एक को साढ़े 18 लाख का मिला पैकेज
विज्ञापन
गुलरिहा के गोपालपुर के रामपुर की रहने वाली संगीता पासवान बुधवार को प्रार्थनापत्र लेकर पहुंची थीं। संगीता का कहना है कि वह पंचायत सदस्य भी हैं और उनका विवाद चल रहा है। प्रार्थनापत्र देखने के बाद एसपी नार्थ ने पता कराया तो दोनों पक्ष से केस दर्ज होने की जानकारी हुई।