{"_id":"6138e62d8ebc3ea804182323","slug":"sp-leader-keshavnath-yadav-went-to-distribute-relief-material-in-gorakhpur-fell-in-flood-water-due-to-slipping","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूबने लगे नेता जी: गोरखपुर में राहत सामग्री बांटने गए सपा नेता, पैर फिसलने से बाढ़ के पानी में गिरे, लोगों ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूबने लगे नेता जी: गोरखपुर में राहत सामग्री बांटने गए सपा नेता, पैर फिसलने से बाढ़ के पानी में गिरे, लोगों ने बचाई जान
Wed, 08 Sep 2021 10:04 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 08 Sep 2021 10:04 PM IST
सार
केशवनाथ चौरीचौरा क्षेत्र के राजधानी, लंगड़ा चौराहा, सेमरौना तथा छितहरी में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित करने गए थे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों के लिए वह लगातार सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तमाम लोगों तक राहत पैकेट नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन
सपा नेता केशवनाथ यादव को पानी से बाहर निकालते लोग
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गोरखपुर में बाढ़ ने कहर बरपाया हुआ है। ऐसे में बुधवार को बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री बांटने गए एक पूर्व ब्लॉक प्रमुख हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में उनकी जान बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि झंगहा इलाके के ब्रह्मपुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं वरिष्ठ सपा नेता केशवनाथ यादव बड़हरा गांव में छत पर निवास कर रहे बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटने गए थे। इस बीच नाव से उतरते वक्त अचानक उनका पैर फिसल गया और वो गहरे पानी में गिर गए।
विज्ञापन
दरअसल, केशवनाथ यादव चौरीचौरा क्षेत्र के बड़हरा, राजधानी, लंगड़ा चौराहा, सेमरौना तथा चितहरी में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित किए कर रहे थे। इस बीच वे अपने सहयोगियों के साथ ड़हरा गांव में छत पर निवास कर रहे बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे। नाव से उतरते वक्त अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया और जिससे उनका पैर फिसल गया। ऐसे में वे पानी में गिर गए। पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पानी में गिरते ही उनके सहयोगियों व आपपास मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। हालांकि केशवनाथ खुद तैरना जानते थे। ऐसे में सहयोगियों की मदद से वे पानी से बाहर निकले।
विज्ञापन