{"_id":"6719dc03d0d29a6da809b568","slug":"sp-in-gorakhpur-is-investigating-the-illegal-plotting-of-city-gangster-2024-10-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जमीन का अवैध धंधा:गैंगस्टर की जब्त जमीन पर भी होने दी प्लॉटिंग, जांच शुरू तो सभी 'खामोश'- SP City कर रहे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन का अवैध धंधा:गैंगस्टर की जब्त जमीन पर भी होने दी प्लॉटिंग, जांच शुरू तो सभी 'खामोश'- SP City कर रहे जांच
Thu, 24 Oct 2024 11:03 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Thu, 24 Oct 2024 11:03 AM IST
सार
मोहद्दीपुर स्थित मकान को सील करने के बाद तहसीलदार सदर ने एक मई 2023 को महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर- दो में स्थित ओमप्रकाश के हिस्से की 54 डिस्मिल भूमि को जब्त किया था। जिलाधिकारी ने तहसीलदार को रिसीवर नियुक्त किया था। इसी जमीन पर प्लाटिंग कर अवैध तरीके से बेच दी गई। जांच कर रहे एसपी सिटी रिपोर्ट देने के लिए सदर तहसील प्रशासन को तीन रिमाइंडर भेज चुके हैं।
विज्ञापन
अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गैंगस्टर एक्ट में ओमप्रकाश पांडेय की जब्त भूमि पर प्लाटिंग कैसे हुई, किसने इसकी अनुमति दी और कौन दोषी है। तहसील प्रशासन इसकी जानकारी नहीं दे रहा है। मामले की जांच कर रहे एसपी सिटी रिपोर्ट देने के लिए सदर तहसील प्रशासन को तीन रिमाइंडर भेज चुके हैं। देरी की वजह अधिकारियों की व्यस्तता बताई जा रही है।
विज्ञापन
मोहद्दीपुर निवासी ओमप्रकाश पांडेय पर भूमि बेचने का झांसा देकर ठगी करने के कई केस दर्ज होने के बाद कैंट थाने की पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी। थानेदार की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी ने ओमप्रकाश के मकान व भूमि के साथ ही सभी संपत्ति को जब्त करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
मोहद्दीपुर स्थित मकान को सील करने के बाद तहसीलदार सदर ने एक मई 2023 को महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर- दो में स्थित ओमप्रकाश के हिस्से की 54 डिस्मिल भूमि को जब्त किया था। जिलाधिकारी ने तहसीलदार को रिसीवर नियुक्त किया था। जब्ती की कार्रवाई के बाद तहसील प्रशासन ने डुगडुगी पिटवाकर आसपास के लोगाें को कार्रवाई की जानकारी देने के साथ ही भूमि पर बोर्ड भी लगवाया था, जिसे हटाकर मोहल्ले में रहने वाले कुछ लोगों ने प्लाटिंग कर दी।
विज्ञापन
जमानत पर छूटने के बाद ओमप्रकाश ने अधिकारियों को इसकी जानकारी दी तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बैकहो लोडर से ईंट हटा दी गई। अधिकारियों के निर्देश पर एसपी सिटी अभिनव त्यागी इस मामले की जांच कर रहे हैं।