फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SP Crime in Gorakhpur 188 Corona positive including five doctors found

Corona in Gorakhpur: गोरखपुर में एसपी क्राइम, पांच डॉक्टर समेत मिले 188 कोरोना पॉजिटिव

Tue, 25 Jan 2022 10:17 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 25 Jan 2022 10:17 AM IST
सार

संक्रमितों में बीआरडी और निजी अस्पतालों के डॉक्टर भी शामिल, इसमें राहत की बात यह है कि  234 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

विज्ञापन
SP Crime in Gorakhpur 188 Corona positive including five doctors found
कोरोना वायरस। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना संक्रमण के बीच सोमवार को केवल 188 मरीज मिले हैं। जबकि, स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 234 रही। संक्रमितों में पांच डॉक्टर, एसपी क्राइम समेत बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस के कई छात्र शामिल हैं। इन सबके बीच एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 2,081 पहुंच गया है।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के तीन, एक रेलवे और एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई है। इनके अलावा एसपी क्राइम के साथ उनके परिवार के दो लोग भी संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में मुंडेरा बाजार का रहने वाला आठ साल का मासूम, पीपीगंज का 11 साल का बालक, एयरफोर्स स्टेशन पर एक आठ साल का मासूम, कूड़ाघाट का एक साल का मासूम भी शामिल है।
विज्ञापन


वहीं, तारामंडल में एक ही परिवार के तीन लोग, मोहद्दीपुर में एक ही परिवार के चार लोग, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के छह छात्र, एयरफोर्स में तीन, राप्ती नगर में एक ही परिवार के चार लोग, रेलवे कॉलोनी में एक ही परिवार के तीन लोग, रेलवे स्टेशन पर दो यात्री और एम्स में तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि पहली लहर से लेकर अब तक जिले में 64,648 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 61,715 लोगों ने कोरोना को मात दी है। 852 की मौत हो चुकी है। उन्होंने लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है।

संक्रमित किशोर की मौत की वजह बना डेल्टा वैरिएंट

एचआईवी पीड़ित देवरिया के 15 वर्षीय किशोर की मौत की वजह कोरोना का डेल्टा वैरिएंट था। जीनोम सीक्वेंसिंग की जांच में इसका खुलासा हुआ है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ अमरेश सिंह ने बताया कि पिछले साल 12 दिसंबर को किशोर का सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग जांच के लिए केजीएमयू लखनऊ भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट रविवार को आई है। रिपोर्ट में डेल्टा वैरिएंट की पुष्टि हुई है। इसके अलावा दो देवरिया, एक गोरखपुर और एक कुशीनगर के रहने वाले मरीजों का सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग जांच के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट अब तक नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed